होम / Manohar lal Statement Today युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना प्राथमिकता

Manohar lal Statement Today युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना प्राथमिकता

• LAST UPDATED : January 31, 2022

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Manohar lal Statement Today मुख्यमंत्री मनोहर (Cm Manoharl) लाल ने कहा कि युवाओं को सही दिशा व मार्गदर्शन मिले और उनकी ऊर्जा का सदुपयोग हो तो वह राष्ट्र के चहुंमुखी विकास में कारगर साबित होगी। इसके लिए उन्हें सक्षम मार्गदर्शक का अनुसरण भी अति आवश्यक है। मुख्यमंत्री यहां राइजिंग यूथ टॉक कार्यक्रम के तहत 1500 युवाओं से वीसी के माध्यम से सीधा संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सत्यनिष्ठा और त्याग की मूर्ति, अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन देश के युवाओं के लिए आदर्श रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को सारथी, साथी व गुरु की आवश्यकता जीवन के हर मोड़ पर होती है। इसलिए युवाओं को विकट परिस्थितियों में सहयोग देने वाला गुरु धारण करना चाहिए।

युवा स्कीलिंग में आगे बढ़े (Manohar lal Statement)

उन्होंने कहा कि युवा स्कीलिंग में आगे बढेÞ और अपना जीवन दूसरों के हितार्थ काम में लाएं तथा देश व समाज के लिए जीना सीखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से निजात दिलाने के लिए 8 राज्यों का संयुक्त कार्यालय पंचकूला में खोला गया है। इसके अलावा एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति के प्रति युवाओं को सचेत एवं जागरूक करने के लिए बेटी बचाओ- बेटी बढ़ाओ अभियान की तर्ज पर सामाजिक अभियान चलाने की आवश्यकता है। इसके अलावा व्यक्तिगत स्तर पर भी लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए सीएम विंडो संचालित की जा रही है। लगभग 7 सालों में लगभग 10 लाख समस्यांए आई है, इनमें से 90 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किया गया है।

Cm Window से लोग संतुष्ट

सीएम विंडो पर आने वाली समस्याओं के निवारण से नागरिक संतुष्ट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति व्यवस्था समाज के लिए घातक है। सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में युवाओं को आगे बढ़ाने तथा राजनीतिक विकास के बड़े लक्ष्य रखे जाएंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूलमंत्र ‘राष्ट्र पहले सब बाद में’ को लेकर देश को विश्व गुरु बनाना है, तभी देश की तरक्की हेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना जातिगत भेदभाव के क्षेत्रों का विकास किया है। सामाजिक माहौल में सुधार लाने के लिए सामाजिक, धार्मिक और संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर दिया है। इसके अलावा लोगों को रास्ता दिखाने के लिए कई ओर कार्यक्रम चलाए जाएगें। ऐसे कार्यक्रमों से जनता में आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक बदलाव भी आएगा।

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox