प्रदेश की बड़ी खबरें

Manohar Lal Visit in Sonipat-Panipat : हरियाणा में अगली सरकार हम ही बनाएंगे : मनोहर लाल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal Visit in Sonipat-Panipat : नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने आज सोनीपत भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान सबसे पहले मनोहर लाल ने मोदी सरकार में हरियाणा से तीन सांसदों को कैबिनेट में स्थान मिलने पर देश के पीएम मोदी और भाजपा संगठन का धन्यवाद किया।

Manohar Lal Visit in Sonipat-Panipat : कमियों को विस चुनाव में पूरा किया जाएगा

इस मौके पर मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनावों में अगर कुछ कमी रह गई हो, लेकिन विधानसभा चुनाव में ये कसर पूरी कर दी जाएगी। हरियाणा में अगली सरकार हम ही बनाएंगे। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों का पसीना सूखने न दें क्योंकि ये ही विधानसभा में काम आएगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने का झूठा प्रचार कर बरगला रही है।

पानीपत में भी पहुंचे मनोहर लाल

वहीं पूर्व सीएम मनोहर लाल पानीपत में भी पहुंचे जहां उनका कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। करनाल आते समय वे पहले समालखा पहुंचे, उसके बाद सिवाह और टोल प्लाजा। सभी स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी से निभाएंगे

मनोहर लाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको जो जिम्मेदारी दी है वह उसका पूर्ण निर्वाह करेंगे। इस दौरान पूर्व सीएम ने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को भी सराहा।

यह भी पढ़ें : Ram Rahim Sought Furlough : डेरामुखी ने मांगी 21 दिन की फरलो, इसी माह चाहिए

यह भी पढ़ें : Kumari Selja In Tohana : हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए, मिलजुलकर करना है यह पड़ाव भी पार : कुमारी सैलजा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago