होम / Manohar Lal’s Taunt On Bhagwant Mann पहले फ्री बांटने का वादा, फिर कटोरा ले जाते हैं पीएम के पास

Manohar Lal’s Taunt On Bhagwant Mann पहले फ्री बांटने का वादा, फिर कटोरा ले जाते हैं पीएम के पास

• LAST UPDATED : March 30, 2022

Manohar Lal’s Taunt On Bhagwant Mann

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Manohar Lal’s Taunt On Bhagwant Mann मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) पर कटाक्ष कर कहा है कि पहले तो फ्री में सब देने का वादा करते हैं और फिर कटोरा लेकर पीएम के पास पहुंच जाते हैं। यदि चुनावी घोषणाएं की हैं तो अपने दम पर पूरा भी करो।

केंद्र से पैसा लेकर राजनीति करना गलत

सीएम ने कहा कि केंद्र से पैसा लेकर राजनीति करना बेहद शर्मनाक है। अगर राजनीति करनी है तो आप अपने दम पर करें, यह अच्छी बात नहीं है। बता दे कि हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से एक लाख करोड़ रुपए का पैकेज मांगा था। मनोहर ने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति खराब है। पंजाब के पास अपने कर्मचारियों को देने के लिए पैसे तक नहीं हैं।

अमित शाह के बयान से जताई अनभिज्ञता

गृहमंत्री अमित शाह के केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारियों के बयान पर मुख्यमंत्री अनभिज्ञ नजर आए। चंडीगढ़ में केंद्र के सर्विस रूल लागू करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं लगातार बाहर था, मुझे नहीं पता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्र के सर्विस रुल्स पर क्या कहा है। चंडीगढ़ को हरियाणा से कोई छीन नहीं सकता, लेकिन चंडीगढ़ अपने आप में एक यूटी है।

चंडीगढ़ में वही रहेगा कर्मचारी अनुपात

वहीं सीएम ने कहा चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। उसमें जो अधिकारी हैं उसमें 60 और 40 का अनुपात है यह अनुपात आगे भी रहेगा। वहीं अशोक खेमका के पत्र पर सीएम ने कहा कि उनका कोई पत्र मेरे पास नहीं आया, लेकिन रजिस्ट्रियों में धारा 7 के ऊपर हम पहले भी मामला दर्ज कर चुके हैं। 350 लोगों से एक्सप्लेनेशन मांगा है। हम 2010 से 2016 तक की रजिस्ट्रियों की जांच करा रहे हैं।

Read More: Dastaan E Rohnaat नाटक का मंचन सभी जिलों में करवाया जाएगा : मुख्यमंत्री

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox