इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Manohar Lays Stone of Jagadhri Samrat Mihir Bhoj Vidyapeeth हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरुकुल प्राचीन पद्घति है, जहां अपनी शिक्षा ग्रहण करने के बाद विद्यार्थी गुरु को दक्षिणा देते हैं और गुरुकुलों में आज भी श्रद्धा का भाव कायम है। गुरुकुल शिक्षा के साथ सारा समाज व संसार जुड़ा हुआ है, जो हमें संस्कारवान बनाती है। हर समस्या का हल संस्कारों से है। मुख्यमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि गलत कार्यों को रोकने के लिए भाईचारा कायम रखें तथा देश व समाज की रक्षा करें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यमुनानगर के जगाधरी में सम्राट मिहिर भोज गुरुकुल विद्यापीठ के शिलान्यास समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल व सांसद रतन लाल कटारिया भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने पहले प्रदेश की जनता को मकर संक्रांति, बिहू और पोंगल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजा मिहिर भोज ने देश की संस्कृति की रक्षा के लिए अनेक महान कार्य किए। उनके नाम पर संस्कार युक्त शिक्षण संस्थाओं को खोलना एक विशेष महत्वपूर्ण कार्य है। यह संस्थाएं युवाओं को संस्कार बनाती है। हरियाणा सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नैतिक शिक्षा, ग्रंथों की शिक्षा व गीता श्लोकों को प्रदेश के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गुरुकुल शिक्षण संस्थान को 1 करोड़ रुपए की मैचिंग ग्रांट, 51 लाख रुपए की सरकारी सहायता तथा अपने ऐच्छिक कोष से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुष सभी के सांझे होते हैं और इस गुरुकुल में सभी धर्मों, जातियों व वर्गों के विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे। इसमें कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई होगी और यह गुरुकुल लड़कों के लिए होगा। प्राचीन शिक्षा पद्घति के अलावा यहां पर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी सीबीएसई पैटर्न की तर्ज पर पढ़ाई कर सकेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने गुरुकुल को 31 लाख रुपए, सांसद रतन लाल कटारिया ने 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।
Jayant Chaudhary: ऐसी क्या मजबूरी रही जो जयंत चौधरी है चुनावी रेस से दूर, आखिर…
Faridabad Crime: खुदा के घर में भी नहीं रुक रही हैवानियत, मस्जिद के बाथरूम में…
Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…