होम / Manoharl Lal Statement यूक्रेन में फंसे हरियाणवियों को सकुशल लाया जाएगा वापस

Manoharl Lal Statement यूक्रेन में फंसे हरियाणवियों को सकुशल लाया जाएगा वापस

BY: • LAST UPDATED : March 2, 2022

संबंधित खबरें

Manoharl Lal Statement

प्रदेश सरकार ने 700 छात्रों से साधा संपर्क
मुंबई एयरपोर्ट पर भी बनाया कंट्रोल रूम
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Manoharl Lal Statement प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने कहा कि यूक्रेन में फंसे हरियाणा के सभी छात्रों को सकुशल वापस लाया जाएगा। इसके लिए भारतीय विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार पूरी तरह प्रयासरत हैं। अभी तक 700 छात्रों से हरियाणा सरकार ने मेल आईडी, व्हाट्सएप व अन्य संचार माध्यमों से संपर्क साध लिया है। 90 छात्र वापस भी आ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यूक्रेन संकट को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पहले ही कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया था। छात्रों की मदद के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। इसके साथ-साथ हरियाणा के कुछ छात्र यूक्रेन से विमान द्वारा मुंबई भी पहुंचे हैं, उनकी मदद के लिए वहां भी कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। उन्हें दिल्ली व हरियाणा लाने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।

भारतीय विदेश मंत्रालय की पूरे मामले पर पैनी नजर

भारतीय विदेश मंत्रालय पूरे मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है। केंद्र सरकार के चार मंत्री यूक्रेन से लगते चार देशों में पहुंच चुके हैं, वे उन देशों के साथ बातचीत करके भारतीय नागरिकों को देश में लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस भी जिले के नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं, उस जिले के उपायुक्त उन परिवारों से संपर्क साध रहे हैं।

बजट हर वर्ग के लिए हितकारी होगा

वहीं विधानसभा के बजट सत्र पर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बार का बजट सभी वर्गों के लिए हितकारी होगा। केंद्र की तर्ज पर इस बार मिशन इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। इसके साथ-साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को कैसे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल आॅटो को बंद करने के लिए हमने फिलहाल गुरुग्राम में आॅटो यूनियन से बातचीत की है, बाकि किसी जिले के लिए अभी इस नियम से जुड़ा कोई विषय नहीं है।

Also Read: Coronavirus Update 2 March 2022 आज कल से ज्यादा आए 639 केस, इतने की मौत

Also Read: Budget Session में इन मुद्दों को लेकर विधानसभा पहुंचेगी इनेलो

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT