होम / Manu Bhaker : बॉलीवुड से मनु भाकर बनाए रखेंगी दूरी, खेल पर देंगी ध्यान

Manu Bhaker : बॉलीवुड से मनु भाकर बनाए रखेंगी दूरी, खेल पर देंगी ध्यान

• LAST UPDATED : August 25, 2024
  • झज्जर पहुंची मनु भाकर ने मीडिया के सवालों का दिया जवाब
  • शादी करने की चर्चाओं पर दिया विराम,कहा: अभी मौका जीवन में आगे बढ़ने का
  • जिला प्रशासन द्वारा मनु भाकर का जिला प्रशासन की तरफ से किया गया स्वागत
  • मन्नु बोली,देश और प्रदेश के लिए मेडल लाने का निरंतर करते रहेंगे प्रयास

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manu Bhaker : पेरिस ओलंपिक-2024 में दो मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर अपने परिवार और प्रशंसकों के साथ आज झज्जर पहुंची हैं। इसके बाद वे अपने गांव गोरिया गई हैं। गोरिया में मनु भाकर के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एडीसी सलोनी शर्मा सहित जिला के प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मनु भाकर ने कहा कि फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखेंगी। सिर्फ खेल पर ध्यान देंगी। शादी करने की चर्चाओं पर उन्होंने विराम दे दिया है। कहा कि अभी जीवन में आगे बढ़ने का मौका है। देश और प्रदेश के लिए मेडल लाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहूंगी।

Manu Bhaker : बॉलीवुड में जाने की चर्चाओं पर विराम

मनु रविवार को झज्जर अपने गांव गोरिया पहुंचने से पहले यहां झज्जर-गुरूग्राम मार्ग पर स्थित गोकुलधाम गोशाला पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ मन्नु की मां सुमेधा व पिता रामकिशन भी साथ थे। यहां गोकुल धाम गोशाला के पास पहले से ही जिला प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जिला उपायुक्त शक्ति सिंह और एडीसी सलोनी शर्मा की अगुवाई में जिला प्रशासन की तरफ से मन्नु का गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया गया। यहां इस दौरान मीडिया के रूबरू हुई मनु भाकर ने बॉलीवुड में जाने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया। बॉलीवुड में करियर बनाने के सवाल पर मन्नु बोली, मुझे अपना खेल बहुत पसंद है और बाद में थोड़ा बहुत कोचिंग भी करूंगी।

  • शुरूआती खेल से लेकर पेरिस ओलंपिक तक पहुंचने पर हर किसी का मिला साथ
  • कहा : सरकार का भी हर स्तर पर मिला है सहयोग,साथ रहीं टीम का भी मिलता है सहयोग
  • गाय को गुड़ व चारा खिलाकर अपने अभिभावकों के साथ लिया कामधेनु गाय का आर्शीवाद

अभी तीन महीने के लिए खेल से ब्रेक लेंगी

शादी करने के सवाल पर शरमाई मनु भाकर ने कहा कि अभी उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं सोचा है। भगवान जो भी देखे आगे भी वहीं होगा। पेरिस ओलंपिक में गोल्ड चुकने के सवाल का जवाब देते हुए मनु ने कहा कि हर कोई गोल्ड मेडल के लिए ही खेलता है। पेरिस ओलम्पिक में भी गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद थी, ब्रांज मेडल उन्हें आगे स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि वह अभी तीन महीने के लिए खेल से ब्रेक लेंगी। पांच महीने बाद जो कम्पीटीशन होगा उसमें वह हिस्सा लेंगी। इस मौके पर उन्होंने जीवन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने में उन्हें अपने गांव और अभिभावकों से लेकर देश के हर व्यक्ति का सहयोग मिला है।

गाय का देसी घी किया भेंट

इस दौरान मन्नु ने गोकुल धाम गौशाला पहुंकर अपने परिजनों के साथ मिलकर कामधेनु गाय को गुड़ और चारा खिलाया। उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ कामधेनू गाय की पूजा की और आर्शीवाद लिया। मनु के उत्तम स्वास्थ्य की कामना रखते हुए संस्थान की ओर से गाय का देसी घी भेंट किया गया।

जिला प्रशासन की तरफ से मनु भाकर का स्वागत करने पहुंचे जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि मन्नु ने एक नहीं बल्कि दो मेडल देश के लिए जीते है। उन्होंने कहा कि मनु और अमन सहरावत ने मेडल जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। मनु का उनके पैतृक गांव गोरिया और अमन सहरावत को उसके गांव बिरोहड़ में स्वागत किया जा रहा है। यहां जिला प्रशासन की तरफ से भी स्वागत किया जाएगा।

Vij’s Statement On Election Date : अगर चुनाव आयोग चुनाव की तारीख बदल कर एक सप्ताह पहले भी कर ले तो हम तैयार : अनिल विज 

Haryana Mange Hisab Yatra : हरियाणा की जनता ने बीजेपी सरकार की छुट्टी करने का फैसला कर लिया : दीपेन्द्र हुड्डा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox