Former Home Minister Anil Vij की कार्यशैली से प्रभावित होकर काफी लोग हुए भाजपा में शामिल
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Former Home Minister Anil Vij : हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर आज शाहपुर और बीसी बाजार से बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा नेता तरविंद्र सिंह सोनी और वार्ड प्रधान कुलदीप सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
विज ने पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को भाजपा के पटके पहनाकर उनका पार्टी में हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जोकि सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा पार्टी में नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मजबूती से पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
भाजपा नेता तरविंद्र सिंह सोनी और वार्ड प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री अनिल विज की जनहित में बेहतर कार्यशैली की बदौलत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले भी कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में वह कार्य करके दिखाए जोकि अन्य दलों ने अपने 70 वर्ष के कार्यकाल में नहीं किए। उन्होंने अम्बाला छावनी का स्वरूप बदलते हुए उसे तरक्की के मार्ग पर अग्रसर कर दिया है।
आज छावनी के सिविल अस्पताल में बड़ी से बड़ी बीमारी का ईलाज निशुल्क हो रहा है। कैंसर जैसे गंभीर रोग का ईलाज कराने के लिए पीजीआई की तर्ज पर छावनी में आधुनिक उपचार सुविधा उपलब्ध है। इस अवसर पर दिनेश गोयल, संजीव कुमार, विजय कुमार, नरेंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह, रवि दत्त शर्मा, राजिंद्र सैनी अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा जिन्हें पार्टी के पटके पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता फकीरचंद सैनी, लेखराज सैनी, शक्ति सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Union Power Minister Manohar Lal Khattar ने किया टिहरी बांध का निरीक्षण
यह भी पढ़ें : Ambala Airport से 15 अगस्त से शुरू हो जाएंगी उड़ानें : डॉ. कमल गुप्ता
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…
बजट में विकसित भारत की रूपरेखा : बिप्लब देब पीएम मोदी का स्वच्छ भारत का…
संत महात्माओं ने दिए प्रेरणादायक प्रवचन India News Haryana (इंडिया न्यूज), '12 Jyotirlinga Spiritual Fair' :…
चोरी की एक बाइक सहित दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, बाइक चलाने का शौक पूरा करने…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की शंकर कॉलोनी निवासी एक…