Marriage fraud In Sirsa बिना दुल्हन वापस लौटे दो दूल्हे

बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे तो जड़े मिले थे ताले
इंडिया न्यूज, सिरसा।
राजस्थान से सिरसा शादी करने आए दो दूल्हों को दुल्हन बैगर ही वापस लौटना पड़ा। खुद के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पीड़ित दूल्हों ने शहर थाने में जाकर की। शिकायत में पीड़ित दूल्हों का कहना है कि उनकी होने वाली दुल्हन ने बिचौलिए के साथ मिलकर उनके डेढ़ लाख रुपए ठग लिए। वहीं शिकायत के आधर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दलीप और नरेंद्र चचेरे भाई

जानकारी के अनुसार राजस्थान के चुरू में रहने वाले दलीप और नरेंद्र चचेरे भाई हैं। सिरसा की जेजे कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बिचौलिया बनकर जेजे कॉलोनी निवासी सुमन और सुनीता से उनका रिश्ता तय करवाया था। बिचौलिए ने उन्हें युवतियों से सिरसा में ही किसी जगह पर मिलवाया भी। बातचीत के दौरान 24 मार्च की तारीख शादी के लिए तय हो गई। बिचौलिए ने शादी करवाने की एवज में डेढ़ लाख रुपए मांगे थे। जो उसे पहले ही दे दिए गए थे। गुरुवार की सुबह दलीप और नरेंद्र दूल्हे बनकर अपनी होने वाली दुल्हन को लेने घर पहुंचे तो वहां ताला जड़ा हुआ मिला।

दूल्हे हक्के-बक्के रह गए

यह देखकर दोनों दूल्हे हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने बिचौलिए के मोबाइल पर कॉल की तो वह स्वीच आॅफ मिला। इसके बाद दूल्हा बनकर शादी करने आए चचेरे भाईयों को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद दोनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी आपबीती बताई। यहां से दोनों को सिटी थाने में जाकर शिकायत देने को कहा गया। पीड़ित चचेरे भाईयों का कहना है कि बिचौलिए ने दोनों युवतियों के साथ मिलकर शादी के नाम पर ठगी की साजिश रची थी। इस साजिश में वे फंस गए।

Also Read: Punjab CM Bhagwant Mann meets PM Modi पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपए का कर्जा : भगवंत मान

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

5 mins ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

33 mins ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

50 mins ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

1 hour ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

2 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

2 hours ago