फरीदाबाद/देवेंद्र कौशिक
भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी बनने पर फरीदाबाद सेक्टर 3 में अभिनंदन समारोह किया गया, जहां भाजपा की इकाई कहे जाने वाले भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष, अशोक कुमार ने कहा कि वह हरियाणा सरकार से नौकरियों में दिए जाने वाले 75% आरक्षण का समर्थन नहीं करते हैं, जो कि सरासर गलत है।
वहीं उन्होंने साफ किया है कि वह किसानों के आंदोलन का कुछ मुद्दों तक समर्थन करते हैं. मगर आंदोलन के राजनैतिक रूप लेने के चलते हैं वह साथ में नहीं खड़े हैं, इतना ही नहीं भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश मंत्री मीना ठाकुर ने कहा, कि वह हर संभव अपने मजदूर भाइयों के साथ खड़े हैं और कोरोना के चलते जो आर्थिक परेशानी मजदूरों को हुई है, उसे अब दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ मजदूरों को रोजगार दिलाया जा रहा है, तो कुछ लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
सेक्टर 3 के जाट भवन में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा में दायित्व मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा और प्रदेश मंत्री मीना ठाकुर का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद जिले की कार्यकारिणी और उससे जुड़ी यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया, इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ गुड़गांव के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण हुड्डा और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
फरीदाबाद जिले के और अपडेट जानने के लिए वीडियो जरूर देखें
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…
25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…
प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…
चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP Candidate Krishan Lal Panwar : इसराना विधानसभा से भाजपा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Peace Day : शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं है…