होम / MC Sanitation Employees Protest : नहीं थम रहा सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, हिसार में स्थिति बिगड़ी

MC Sanitation Employees Protest : नहीं थम रहा सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, हिसार में स्थिति बिगड़ी

• LAST UPDATED : October 27, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (MC Sanitation Employees Protest) : प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। आज यहां हिसार में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और पुलिस में कूड़ा उठाने को लेकर टकराव हो गया।

इस कारण दोनों पक्षों में जमकर झड़प हो गई। बता दें कि यहां नगर निगम प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में जब कचरा उठाना चाहा तो इसी दौरान कैमरी रोड पर सफाई कर्मचारी पहुंच गए और इसका जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

नगर निगम सफाई कर्मचारियों का पुलिस पर पथराव

आरोप है कि इस दौरान नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने पुलिस पर पथराव किया। बताया गया है कि जिस समय पथराव हुआ। इस दौरान निगम का ट्रैक्टर चालक घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसी बीच सभी कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में इकट्ठा हो गए। बता दें कि 19 अक्टूबर से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है।

हुड्डा ने किया सफाई कर्मचारियों का समर्थन

MC Sanitation Employees Protest

वहीं हरियाणा के हिसार में मांगों को लेकर हड़ताली सफाई कर्मियों पर लाठीचार्ज का कांग्रेस ने जमकर विरोध किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा भी इसके विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई निंदनीय है।

ये भी पढ़ें : Kedarnath Dham : केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

ये भी पढ़ें : Big Road Accident in Prayagraj : भैया दूज के दिन बड़ा सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों सहित 6 की मौत

ये भी पढ़ें : COVID India Updates : एक दिन बाद फिर केस 1000 के पार

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox