होम / Mera Booth Sabse Majboot : चुनाव जीतने का अर्थ- पोलिंग बूथ जीतना, प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया हरियाणा चुनाव में विजय का मंत्र

Mera Booth Sabse Majboot : चुनाव जीतने का अर्थ- पोलिंग बूथ जीतना, प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया हरियाणा चुनाव में विजय का मंत्र

• LAST UPDATED : September 26, 2024
  • हरियाणा से रहा है विशेष नाता, हरियाणा से काम करके निकला कार्यकर्ता हूं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • विपक्ष के रूप में भी असफल रही कांग्रेस, 10 वर्षों से रहे आपसी गुटबाजी में लिप्त 
  • मत जीतने के लिए लोगों का मन जीतना आवश्यक, चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mera Booth Sabse Majboot : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से “ऑडियो ब्रिज” तकनीक के माध्यम से सीधा संवाद कर उन्हें अपने बूथ पर कमल खिलाने का मंत्र दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ बहुत समय तक नजदीक से धरातल पर काम करने का और बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा की नई और पुरानी पीढ़ी के कार्यकर्ताओं की कर्मठता हमेशा उन्हें प्रेरणा देती रही है। हरियाणा के लोगों का खुशमिजाज स्वभाव और गंभीर से गंभीर बात को तार्किक ढंग से मजाकिया लहजे में हल्का-फुल्का बना देना हरियाणा से ही सीखा जा सकता है।

Mera Booth Sabse Majboot : हरियाणा का प्रत्येक पोलिंग बूथ भाजपा की मजबूत चौकी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हरियाणा से उनका विशेष नाता रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं और ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ के मंत्र के साथ अपना बूथ जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव जीतने की उनकी एक ही रणनीति है,चुनाव जीतने का अर्थ है पोलिंग बूथ जीतना, जो बूथ जीतता है, वही चुनाव जीतता है। हरियाणा का प्रत्येक पोलिंग बूथ भारतीय जनता पार्टी की मजबूत चौकी है और भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता किसी भी बूथ में अपना झंडा झुकने नहीं देता है, इसलिए हर पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता को गर्व होना चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कराने के लिए मेहनत करता है।

दस सालों से जनता के मुद्दों से दूर गुटबाजी में व्यस्त थी कांग्रेस

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का आधार सिर्फ झूठ बोलने पर टिका है। कांग्रेस के लाउडस्पीकर जो पहले बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, उनका करंट भी पूरी तरह से कमजोर हो चुका है और कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी कमजोर रही है। कांग्रेस का अधिकतर समय गुटबाजी में और एक दूसरे का हिसाब चुकता करने में बीता है।

कांग्रेस पार्टी पिछले 10 सालों में जनता के मुद्दों से दूर रही है और सारी राजनीति अपने परिवारों के लिए अथवा अपने गुटों के लिए की है। इसी कारण कांग्रेस हरियाणा की जनता का विश्वास कभी भी नहीं जीत सकती। कांग्रेस के आंतरिक कलह से हरियाणा का बच्चा-बच्चा परिचित है, लेकिन हमारी रणनीति उनके कलह पर केंद्रित नहीं होनी चाहिए, हमें अपने परिश्रम से अपना झंडा लहराना है।

जागरूक है हरियाणा की जनता

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा की जनता बहुत जागरूक है, वे जानते हैं कि हरियाणा का विकास बिना किसी रोक-टोक के तेज गति से आगे बढ़ाना है और दिल्ली में जिसकी सरकार हो उसी की सरकार को हरियाणा में भी लाना पड़ेगा। हरियाणा ने पिछले सात दशकों में लगातार यही किया है। इस बार भी हरियाणा दिल्ली की भाजपा सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर हरियाणा को हिंदुस्तान का नंबर एक राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्पित है।  इसलिए हमें जनता की इस भावना का आदर करते हुए,अपनी ताकत पोलिंग बूथ में लगानी है।

हरियाणा की धरती पर किया है काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मुझे दो बार आने का मौका मिला और नागरिकों का उत्साह और उमंग देखकर हैरान हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं हरियाणा की धरती पर काम करके निकला हुआ कार्यकर्ता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा की जनता ने बीजेपी को फिर से एक बार सेवा करने का अवसर देने का निर्णय कर लिया है। हरियाणा की जनता 10 साल में बिना भ्रष्टाचार और बिना खर्ची-पर्ची की सरकार से खुश है।

जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अटूट विश्वास कायम

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रणवीर सिंह मंडल ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और हरियाणा की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अटूट विश्वास कायम है। प्रधानमंत्री ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर में अपनी सरकार की उपलब्धियों और संकल्पों को बेहतर ढंग से समझाने का मार्गदर्शन दिया।

मत जीतने से पहले मन जीतने का दिया मंत्र

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आम जनता का मन जीत लेना अधिक आवश्यक है, क्योंकि मन जीतने के बाद मत जीतना सरल हो जाता है। इस अवसर पर हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को बताया कि हरियाणा की जनता को आयुष्मान कार्ड और जन-धन योजना का लाभ विशेष रूप से मिल रहा है और इससे जनता में भारतीय जनता पार्टी के सकारात्मक कार्यों का विशेष प्रभाव है। इस अवसर पर रोहतक के अपने पुराने दिनों के साथी कार्यकर्ता जयनारायण खूँदिया को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने भावुकतापूर्वक उनके मंत्र के अनुरूप प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने बूथ पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने की अपील की।

तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही भाजपा सरकार

कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विजय निश्चित है। चुनाव में अब एक हफ्ते का समय बचा है और सभी कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ के एक-एक परिवार को लक्षित करके पूरी कर्मठता के साथ काम करें। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर के लोगों को अपने साथ जोड़कर मतदान कराने के दिशानिर्देश दिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे आने वाले एक हफ्ते में अपनी सारी ताकत झोंक दें और कांग्रेस के फैलाए गए झूठ की चिंता छोड़ दें। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि हरियाणा की जनता ने लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का निर्णय कर लिया है।

Rahul Gandhi Karnal Rally Speech LIVE Update : कर्ज लेकर विदेश… ऐसा क्या बोले राहुल गांधी, करनाल में केंद्र और हरियाणा सरकार पर जमकर चलाए व्यंग्य बाण

Arvind Kejriwal in Haryana: बीजेपी ने मेरी ईमानदारी के कारण…, हरियाणा में केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox