Media Advisor Rajiv Jaitley’s Car Accident : हरियाणा सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

148
Media Advisor Rajiv Jaitley's Car Accident
हरियाणा सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

India News (इंडिया न्यूज), Media Advisor Rajiv Jaitley’s Car Accident, चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिल्ली मीडिया सलाहकार राजीव जेटली की गाड़ी का यमुनानगर हाईवे पर आज एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। जी हां, जेटली चंडीगढ़ से वापस दिल्ली की ओर लौट रहे थे कि इतने में पीछे से एक डंपर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

वहीं जैसे ही हादसा हुआ तो रोड पर लोगों की भीड़ इकट्‌ठी हो गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। मालूम रहे कि हरियाणा सरकार ने सीएम के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य का हरियाणा भवन नई दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर किया था। अमित आर्य के बाद से दिल्ली में राजीव जेटली मीडिया एडवाइजर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest New Update : अंबाला शंभू बॉर्डर बन रहा सिंघु बॉर्डर, गाड़े पक्के मोर्चे, अंबाला के आसपास इंटरनेट बंद

यह भी पढ़ें : CM Sukhwinder Singh Sukhu : मैंने इस्तीफा नहीं दिया, मैं एक योद्धा हूं : सुक्खू