देश

हुड्डा का शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली आवास पर 35 सदस्यीय कमेटी के साथ पहुंचे करीब 100 वरिष्ठ कांग्रेस नेता

दिल्ली। 18 अगस्त को रोहतक में परिवर्तन रैली के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 36 सदस्यीय कमेटी बनाई थी, लेकिन पूर्व सीपीएस शारदा राठौर के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कमेटी में ऑफिशियल 35 लोग हैं।  3 सितंबर को दिल्ली स्थित हुड्डा के आवास पर कमेटी की बैठक हुई जिसमें कमेटी के साथ करीब 100 वरिष्ठ कांग्रेस नेता पहुंचे।

पढ़ें अपडेट्स

  • पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान, पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर, पूर्व विधायक देवराज दीवान समेत कमेटी के ज्यादातर सदस्य हुड्डा के आवास पर पहुंचे।
  • बैठक से पहले विधायक जयबीर वाल्मीकि का  बयान, आज मीटिंग में सभी बातों पर फैसला होगा। हरियाणा में क्या राजनीतिक हालात है जनता की क्या डिमांड है इन सभी बातों पर विचार रखेंगे। आज हरियाणा में अगर कोई बीजेपी को सत्ता से बाहर कर सकता है तो वह सिर्फ भूपेंद्र सिंह हुड्डा है
  • कांग्रेस को भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाना चाहिए
  • कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल का बड़ा बयान, भूपेंद्र हुड्डा आलाकमान से नाराज नहीं हैं। कमेटी की मीटिंग के बाद ही पता चलेगी क्या फैसला होगा।
  • विधायक गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र, पूर्व विधायक राव दान सिंह, पूर्व मंत्री राव धर्मपाल समेत कई नेता पहुंचे।
  • विधायक शकुंतला खटक, विधायक जयवीर बाल्मीकि, पूर्व मंत्री धर्मवीर गाबा, पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी समेत कई पूर्व विधायक पहुंचे।
  • पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल मलिक विधायक उदयभान बैठक के लिए पहुंचे।

आपको बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 18 अगस्त को रोहतक में हुई परिवर्तन महारैली में की गई घोषणा के अनुसार 33 सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी के सदस्य महारैली में लिए गए संकल्प के मुताबिक प्रदेश से भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरी ताकत से तुरंत काम पर जुटेंगे ताकि हरियाणा में लोगों की ऐसी अपनी सरकार बने जो सभी वर्गों के हित में काम करे व प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखे। कमेटी के चेयरमैन पूर्व मंत्री हर मोहिंदर सिंह चट्ठा होंगे व संयोजक विधायक उदय भान होंगे।

कमेट के अन्य सदस्य इस प्रकार हैं।

  1. धर्मपाल सिंह मालिक, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
  2. फूल चंद मुलाना, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
  3. विधायक व पूर्व स्पीकर डॉ. रघुवीर सिंह कादयान
  4. विधायक व पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा
  5. विधायक करण सिंह दलाल
  6. विधायक कृष्ण हुड्डा
  7. विधायक आनंद सिंह दांगी
  8. विधायक जगबीर मालिक
  9. विधायक मती गीता भुक्कल
  10. विधायक जयवीर बाल्मिकी
  11. विधायक मति शकुंतला खटक
  12. विधायक ललित नागर
  13. पूर्व विधायक जय तीरथ दहिया
  14. पूर्व विधायक राव धर्मपाल सिंह
  15. पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह
  16. पूर्व सांसद शादी लाल बत्रा
  17. पूर्व मंत्री निर्मल सिंह
  18. पूर्व सीपीएस दिल्लू राम बाजीगर
  19. पूर्व सीपीएस राव दान सिंह
  20. पूर्व मंत्री राव नरेन्द्र सिंह
  21. पूर्व सांसद कैलाशो सैनी
  22. पूर्व सांसद रंजीत सिंह
  23. पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान
  24. पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी
  25. पूर्व मंत्री आफताब अहमद
  26. पूर्व विधायक राम निवास घोड़ेला
  27. पूर्व विधायक धर्म सिंह छोकर
  28. पूर्व विधायक जिले राम शर्मा
  29. पूर्व सीपीएस अनिल ठक्कर
  30. डॉ. के वी सिंह
  31. वीरेन्द्र मराठा
  32. अनिल शोरेवाला
  33. प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा – पूर्व विधायक – सदस्य
  34. देवराज दीवान – पूर्व विधायक – सदस्य
  35. बिशन लाल सैनी – पूर्व विधायक – सदस्य
haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts

Sonipat News : उम्र छोटी और कारनामे बड़े…, जानिए इतने वर्ल्ड रिकार्ड कर लिए अपने नाम

किक बॉक्सिंग में 3 मिनट में 1105 पंचिंग मार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड India News…

18 mins ago

Faridabad Hospital: फरीदाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही, इलाज ना मिलने के कारण मरीज ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भावुक और परेशान…

35 mins ago

Baba Siddique Murder Case : हरियाणा के एक और आरोपी का नाम जुड़ा, … यह लगा बड़ा आरोप, अरेस्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड ने पूरे…

39 mins ago

Mahipal Dhanda: स्कूलों में कैसे तय होगा नया पाठ्यक्रम? शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda: नए आयुक्त हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने…

54 mins ago