Minor Girl Rape in Panipat : युवक ने 8 वर्ष की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

इंडिया न्यूज, Haryana (Minor Girl Rape in Panipat) : हवस के दरिंदे अपनी हवस मिटाने के लिए छोटी बच्चियों को भी नहीं बख्श रहे। ऐसा ही एक मामला पानीपत में देखने को मिला है। यहां ओल्ड इंडस्ट्रियल क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक बच्ची (8) को 27 साल के युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। जिस कारण बच्ची का प्राइवेट पार्ट से लगातार ब्लीडिंग होती रही। परिजनों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल दाखिल कर पुलिस में सूचना दे दे है।

जानकारी के अनुसार एक बच्ची घर के बाहर ही बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान एक युवक वहां पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर उसे एक खाली प्लाट में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर आकर रोते हुए आरोपी के बारे में बताया कि आरोपी ने उसके साथ गलत किया है। जानकारी यह भी सामने आई है कि आरोपी युवक ने इस बच्ची से पहले किसी दूसरी बच्ची को भी शिकार बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वो हाथ छुड़ाकर भाग गई थी।

लगातार हाेता रहा बच्ची का रक्तस्राव

एक घंटा तक बच्ची इमरजेंसी में दाखिल रही, लेकिन महिला डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई। बच्ची को रक्तस्राव होता रहा। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर भी बच्ची के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ें : Hudaudi Sarpanch Murder Case : 5 दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार रुपए जुर्माना

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

1 hour ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

2 hours ago