Mission Punjab 2022 पार्टी बनाकर चुनाव में उतरेंगे : चढूनी

इंडिया न्यूज, अंबाला।
Mission Punjab 2022 संविधान दिवस और सर छोटू राम की जयंती के अवसर पर सेक्टर-8 में सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि मिशन पंजाब-2022 के तहत वह पंजाब में पार्टी बनाकर चुनाव में उतरेंगे। इस बात का ऐलान चढूनी ने सेक्टर-8 में आयोजित सम्मेलन के दौरान किया। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अभी फिलहाल वे मिशन पंजाब को लेकर चल रहे हैं और जब कभी भविष्य में हरियाणा में चुनावों की बारी आएगी। तब वह इस पर भी विचार रखेंगे। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी केवल ऐलान किया है कि वह कृषि कानूनों को वापस ले रही है, परंतु अभी एमएसपी गारंटी कानून, किसानों पर दर्ज किए गए केस को वापस लेने और जिन किसानों की आंदोलन के दौरान मृत्यु हुई है, उन्हें मुआवजा देने संबंधी मांग लंबित है। जब तक किसानों की सभी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

अंबाला में चढ़ूनी का भव्य स्वागत Mission Punjab 2022

चढूनी के अंबाला पहुंचने पर किसानों में उत्साह दिखा। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे चढूनी का ढोल बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर व सर छोटू राम के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। उसके बाद आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

Also Read : Kisan Andolan Breaking थमता दिखाई नहीं दे रहा आंदोलन

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta

Recent Posts

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए वादे को निभाया

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए…

5 mins ago

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

30 mins ago

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

48 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

1 hour ago