प्रदेश की बड़ी खबरें

Mohan Lal Badoli PC : शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर आज होगी अहम बैठक

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मोहनलाल बडोली ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा शपथ ग्रहण समारोह

  • शपथ ग्रहण समारोह में 48 भाजपा और जीते हुए 3 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल होंगे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli PC : भाजपा के प्रदेशध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने अपने कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के सभी केंद्रीय नेता और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री आएंगे। 17 अक्टूबर क़ो पंचकूला के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा। बडोली ने यह भी बताया कि आज 9 बजे सीएम हॉउस में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर एक बैठक भी होगी। वहीं इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा है।

Mohan Lal Badoli PC : बडोली ने सभी प्रदेशवासियों को विजयदशमी की दी बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मोहनलाल बडोली ने सभी प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर बुराई की अच्छाई पर जीत को लेकर बढ़ाई दी है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही हैजिसका शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला में रखा गया है। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में तीसरी बार हरियाणा में स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी है।

Haryana CM Oath Ceremony : एक बार फिर बदली मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख, जानिए अब इस तिथि को होगी ताजपोशी

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर ये बोले

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी उन्होंने कहा है कि पार्लियामेंट बोर्ड की बैठक के बाद ही यह तय हो पाएगा… वहीं शाम को सीएम हाउस में 9 बजे सरकार और संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक भी होने जा रही है जहां तीन महामंत्री खुद प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री और कार्यक्रम को देखने वाली 10 सदस्यों की एक कमेटी भी शामिल रहेगी। बडोली ने यह भी कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में 48 भाजपा और जीते हुए 3 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल होंगे। जीते हुए निर्दलीय 3 उम्मीदवार ने भाजपा को समर्थन दिया है और अब संख्या 51 हो गई है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से देश के लिए शुभ होगा।

Haryana New Cabinet : नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में होंगे इतने मंत्री, जानिए इनको मिल सकती है जगह

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हमेशा झूठ की घुट्‌टी पिलाई

वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ को लेकर कहा यह लंबे समय से सुनते आ रहे हैं और यह एक झूठ की घुट्टी लोगों को पिला रखी है। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि हुड्डा को लोगों ने अब जवाब दिया है। और सड़कों पर उतरकर वह हरियाणा मांगे हिसाब मांग रहे थे और जनता ने उसे वोट के रूप में एक बड़ा जवाब दिया है। झूठ की घुट्टी को जनता ने नकारने का काम किया है।

2014 में बैलट पेपर पर भी लगाए थे आरोप

वहीं मोहनलाल बडोली ने कटाक्ष किया कि 2014 में हुड्डा बैलट पेपर पर भी आरोप लगाए थे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा की जनता विधानसभा चुनाव में देगी जवाब और कांग्रेस EVM को खराब बताएगी,यह मैंने पहले ही कहा था। कांग्रेस पार्टी का 10 वर्ष का राजनीतिक वनवास हुआ है। अगला जनादेश आएगा तो कांग्रेस पार्टी को 5 वर्ष का और वनवास देने का काम बीजेपी पार्टी करेगी।

Dussehra Festival 2024 : कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Art Of Living ने दशहरे के अवसर पर अपने पहले वेब सीरीज प्रोडक्शन आदि शंकराचार्य का ट्रेलर लॉन्च किया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Art Of Living : आर्ट ऑफ लिविंग की हरियाणा स्टेट…

53 seconds ago

Savitri Jindal : अगर सरकार मंत्री बनाती है तो …, यह बोला सावित्री जिंदल ने

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Savitri Jindal : हिसार में पूर्व मंत्री निर्दलीय बीजेपी सर्मथित…

33 mins ago

Congress Leader Pawan Khera : हमने चुनाव आयोग पर इन 20 सीटों को लेकर भेजी शिकायत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress Leader Pawan Khera : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने…

55 mins ago

Dussehra Festival 2024 : कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dussehra Festival 2024 : हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह…

1 hour ago

Dengue-Malaria Cases : प्रदेश में फिर बढ़े डेंगू-मलेरिया के केस, रहना होगा सतर्क, इन बातों का करें पालन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dengue-Malaria : प्रदेश में जैसे-जैसे आगे सर्दी का आगमन होता…

2 hours ago