होम / Mohan Lal Badoli Press Conference : हमारी सरकार मिशन मोड में कर रही काम, प्रदेश में इतने सदस्य बनाने का लक्ष्य

Mohan Lal Badoli Press Conference : हमारी सरकार मिशन मोड में कर रही काम, प्रदेश में इतने सदस्य बनाने का लक्ष्य

BY: • LAST UPDATED : October 22, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohanlal Badoli’s Press Conference : हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश का माहौल भाजपामय हो चुका है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली नेे प्रेस वार्ता की और कहा कि चुनाव के दौरान जो वादे किए गए थे उन वादों को पूरा करने का काम शुरू हो गया है। हमारी सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। प्रदेश टोली में 6 लोगों को शामिल किया गया है। वहीं बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

Mohan Lal Badoli Press Conference : दिवाली के बाद होगी सदस्यता अभियान की शुरुआत

वहीं पीसी के दौरान बड़ौली ने यह भी कि दिवाली के बाद सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। पिछले सदस्यता अभियान में 35 लाख कार्यकर्ता जुड़े थे। वहीं हरियाणा में मंत्रिमंडल के गठन पर पुन: बातचीत करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सभी मंत्री पूरी लगन के साथ अपने काम में जुटे हुए हैं। नवंबर में बीजेपी के संगठन के चुनाव की प्रक्रिया चलेगी।

Air Quality Level: राज्य में AQI लेवल बिगड़ा, वायु गुणवत्ता सुधार के लिए सख्त निर्देश जारी

कांग्रेस और आप को लिया आड़े हाथों

वहीं कांग्रेस पर जमकर बरसते हहुए हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीमार है और किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए। कांग्रेसी नेताओं के विचार बुढ़ापे का प्रतीक हैं। इन चुनावों में भी जनता ने कांग्रेस को करारा सबक सिखाते हुए तीसरी बार भी भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। झूठ की वजह से ही कांग्रेस कमजोर हुई है। दिल्ली की आप सरकार पर भी बरसते हुए अध्यक्ष ने कहा कि झूठ बोलना आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत है।

Anil Vij News: मंत्री बनते ही एक्शन मोड में आए अनिल विज, औचक निरीक्षण का हुआ कुछ ऐसा फायदा, बस स्टैंड पर दिखा ये असर

Ratnavali 2024 : महोत्सव में दिखेगी स्वदेशी स्वावलम्बन एवं आत्मनिर्भर भारत की झलक, जानें कब से होने जा रहा शुरू

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Charkhi Dadri News : महिला की मौत पर हंगामा, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप आरोप, पढ़ें, आखिर क्या है पूरा मामला 
38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस
Renu Bala Gupta : करनाल नगर निगम मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने रेनू बाला गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, जानें कितनी मजबूत उम्मीदवार हैं रेनू बाला 
Ranbir Gangwa Targeted Deepender Hooda : दीपेंद्र हुड्डा ने किया अनिल विज के बयानों का समर्थन, तो..मंत्री रणबीर गंगवा ने दी नसीहत, कहा- अपनी पार्टी की चिंता करें दीपेंद्र हुड्डा
Kumari Selja ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर जताया शोक, कहा – 18 मौतों के बाद खुली प्रशासन की नींद, भारी भीड़ की संभावना के बावजूद उचित प्रबंधों का रहा अभाव
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT