होम / Mohan Lal Badoli ने केजरीवाल पर साधा निशाना, केजरीवाल के झूठ गिनवाते हुए कहा – झूठ बोलना उनकी फितरत बन गई

Mohan Lal Badoli ने केजरीवाल पर साधा निशाना, केजरीवाल के झूठ गिनवाते हुए कहा – झूठ बोलना उनकी फितरत बन गई

BY: • LAST UPDATED : January 28, 2025
  • केजरीवाल की सोच में ही जहर, जिस भूमि पर जन्म लिया उसी का अपमान कर रहे हैं : बड़ौली
  • केजरीवाल को अपने बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए : बड़ौली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli  : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के हरियाणा को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें झूठ की चलती फिरती दुकान बताया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ के पर्यायवाची बन गए है और वो झूठ की राजनीति का जीता जागता उदाहरण है। श्री बडौली ने कहा कि झूठ बोलना केजरीवाल की फितरत बन गई है, केजरीवाल जब से राजनीति में आए है सिवाय झूठ बोलने के कोई काम नहीं किया।

Mohan Lal Badoli : ईमानदारी का पाठ पढ़ाते-पढ़ाते सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री साबित हुए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल के 11 बड़े झूठ गिनाते हुए कहा कि अवसरवादी केजरीवाल ने सबसे पहले ईमानदार और देशभक्त अन्ना हजारे के आन्दोलन का लाभ उठाया और सबको ईमानदारी का पाठ पढ़ाते-पढ़ाते वो भारतीय इतिहास के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री साबित हुए। बडौली ने कहा कि केजरीवाल ने सीएम बनने से पहले कहा कि वो लाल बत्ती की गाडी नहीं लेंगे, लेकिन सीएम बनते ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमने लगे और खुद को आम आदमी बताने वाले केजरीवाल शीशमहल में ऐशो आराम करने लगे।

झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों को घर नहीं दिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल महिला सम्मान की बात करते हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को अपने शीशमहल में बुलाकर अपने सहयोगियों से उन्हें प्रताड़ित करवाते हैं। मोहल्ला क्लिनिक का झूठा ढोल पीटते हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं देते है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि केजरीवाल ने इन दस सालों में एक भी नई बस नहीं चलवाई और ना ही पीएम मोदी की हर घर नल से जल योजना को दिल्ली में लागू किया। केजरीवाल सरकार ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों को घर नहीं दिया।

हम इसकी पूजा करते है, इसमें जहर नहीं मिलाते

बडौली ने कहा कि केजरीवाल ने तो कहा था कि 2025 तक वो यमुना को साफ़ कर देंगे लेकिन अब जब यमुना साफ़ नहीं कर पाए और दिल्ली में अपनी सत्ता जाती देखकर वो बौखला गए है और हरियाणा की जनता पर झूठा दोष मढ रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि हर हरियाणवी के लिए मां समान है और हम इसकी पूजा करते है, इसमें जहर नहीं मिलाते। बडौली ने कहा कि ज़हर तो केजरीवाल की सोच में है, उन्हें शर्म आनी चाहिए जिस हरियाणा की पावन मिट्टी में उन्होंने जन्म लिया उसी पवित्र भूमि के लोगों का वो अपमान कर रहे है। बड़ौली ने कहा कि केजरीवाल को अपने बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।

Minister Rao Narbir Singh ने पानीपत में होम टैक्सटाइल प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, टैक्साईल एसोशिसनों के पदाधिकारियों ने मंत्री के समक्ष रखी इंडस्ट्री से जुड़ी मांगे

Anil Vij On Kharge’s Statement : खड़गे के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले – पूरे हिंदु समाज का किया अपमान,कान पकड़कर माफ़ी मांगनी चाहिए

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT