Mohan Lal Badoli On Municipal Elections : जीरो पर आउट होगी कांग्रेस, माहौल भाजपा के पक्ष में, ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना चुकी जनता
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने निर्दलीय विधायकों के भाजपा को समर्थन देने के बाद कहा है कि 51 की संख्या शुभ होती है और भाजपा अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 51 विधायकों के साथ प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर भी तंज कसा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुधरना ही नहीं चाहती। शुक्रवार को सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ौली ने कहा कि भाजपा की जीत 36 बिरादरी और सर्वसमाज की जीत है। हरियाणा की जनता ने इतिहास रचते हुए भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 48 विधायक चुनाव जीते हैं और 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि हारने के बाद अपनी हार को स्वीकार ना करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी है और जनता भी जानती है कि कांग्रेस के लोग आपस में सिर फोड़ते रहते हैं। पत्रकार के सवाल पर पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के लोग समीक्षा करते रहेंगे, सुधार कांग्रेस के लोगों में होना नहीं है, क्योंकि ये लोग अपनी आदत को सुधारना ही नहीं चाहते।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में हरियाणा बसता है। भाजपा की यह प्रचंड जीत जनता के प्यार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए बड़ौली ने कहा कि हमारे लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात चुनाव में कड़ी मेहनत की है और उसी कड़ी मेहनत का परिणाम है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला और हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को अपना समर्थन दिया है। हिसार से सावित्रि जिंदल, बहादुरगढ़ से राजेश जून और गन्नौर से देवेंद्र कादियान ने भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि 51 का अंक शुभ है और हम 51 विधायकों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की शंकर कॉलोनी निवासी एक…
मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के इवेंट ट्रायथल में निभा कुमारी इन्सां ने स्वर्ण व टेट्रैथलॉन इवेंट…
करनाल-इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Renu Bala Gupta : नगर निगम चुनाव को लेकर…
झज्जर शहर के छावनी मोहल्ले में आयोजित सम्मान समारोह एवं रक्तदान और कार्यक्रम में पहुंचे…
रेलवे प्रशासन की गंभीर लापरवाही और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है दिल्ली हादसा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), New Delhi Railway Station Accident : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन…