होम / Mohanlal Badoli ने केंद्रीय बजट 2025-26 को बताया ऐतिहासिक, कहा- आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की दिशा में एक मज़बूत कदम

Mohanlal Badoli ने केंद्रीय बजट 2025-26 को बताया ऐतिहासिक, कहा- आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की दिशा में एक मज़बूत कदम

BY: • LAST UPDATED : February 1, 2025
  • जनकल्याण और राष्ट्र के समग्र विकास को समर्पित बजट
  • 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा ये बजट
  • जनहितैषी और लोक कल्याणकारी है ये बजट 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohanlal Badoli : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने केन्द्रीय बजट 2025-26 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि ये बजट आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की दिशा में एक मज़बूत कदम है और ये बजट सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। श्री बडौली ने कहा कि इस सर्वसमावेशी बजट में देश के आगामी 25 वर्षों की विकास यात्रा को गति देने के लिए बुनियादी ढाँचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा, रोज़गार सृजन जैसे सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है।

Mohanlal Badoli : देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आदरणीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और ये बजट भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने का ब्लूप्रिंट है। बडौली ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आर्थिक नीतियों ने जनभावनाओं के अनुरूप जनहितैषी और लोक कल्याणकारी बजट पेश किया है।

भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला ऐतिहासिक बजट

बजट को जन कल्याणकारी बताते हुए मोहनलाल बडौली ने कहा कि ये सर्वस्पर्शी, और समावेशी बजट है, जिसमें गरीब, मध्यम वर्ग युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास को रेखांकित किया गया है। मोहनलाल ने इस बजट में 12 लाख रूपए तक की वार्षिक आय को इनकम टैक्स फ्री करने के निर्णय को क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि इस फैसले से मध्यम वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं को नई उड़ान मिलेगी। भाजपा अध्यक्ष ने इस बजट को 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण और भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है।

Arjun Chhal Benefits : अर्जुन छाल हृदय रोग, कोलेस्ट्रोल और हाई ब्लड प्रेशर में रामबाण, अन्य रोगो में भी करती है काम

Udai Bhan Attacks BJP-AAP : भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे, जमकर चलाए व्यंंग्य बाण

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT