Haryana Cabinet Meeting : हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 8 अगस्त से

इंडिया न्यूज, Haryana News (Haryana Cabinet Meeting): हरियाणा विधानसभा (Haryana Legislative Assembly) का मानसून सत्र 8 अगस्त से शुरू होगा। इस प्रस्ताव को गुरुवार को हरियाणा कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी गई। बैठक में 11 एजेंडे रखे गए थे। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि भी तय की गई है। सत्र की अवधि का निर्णय हरियाणा विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी करेगी। सत्र के संबंध में अनुशंसा हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को भेज दी जाएगी। Haryana Cabinet Meeting

खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि 2000 विशेष एसपीओ को एक वर्ष की अवधि के लिए या नियमित आधार पर नियुक्ति दी होगी। एसपीओ का चयन एक बोर्ड द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें अध्यक्ष के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक, संबंधित जिले का एक पुलिस उपाधीक्षक (संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित) होंगे। चयन में सेना/केन्द्रीय अर्ध-सैनिक बलों के भूतपूर्व सैनिकों और निरस्त एचएसआईएसएफ /एचएपी बटालियनों के पूर्व कांस्टेबलों को वरीयता दी जाएगी।

2000 विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती करने का निर्णय

हरियाणा सरकार ने पुलिस बल को और मजबूत करने और राज्य में होने वाली अप्रिय घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 2000 विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है।
​हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस सम्बन्ध में कांस्टेबल के रिक्त पदों के विरूद्घ हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 21 के प्रावधानों के तहत 2000 एसपीओ को भर्ती करने के प्रस्ताव के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
Connect With Us: Twitter Facebook
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result: कहां गई कांग्रेस की जीत की आंधी? हरियाणा में हार पाने पर क्या बोले योगेंद्र यादव

Haryana Election Result: कहां गई कांग्रेस की जीत की आंधी? हरियाणा में हार पाने पर…

4 mins ago

Haryana Election Result: राहुल के बंगले पर भिजवाई गई एक किलो जलेबी, इस तरह मनाया BJP ने अपनी जीत का जश्न

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जलेबी की राहुल के साथ खूब चर्चा हुई। राहुल गाँधी…

41 mins ago

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

10 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

11 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

11 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

12 hours ago