होम / Mool Chand Sharma Statement परिवहन बेड़े में शामिल होंगी 800 नई बसें

Mool Chand Sharma Statement परिवहन बेड़े में शामिल होंगी 800 नई बसें

• LAST UPDATED : December 16, 2021

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Mool Chand Sharma Statement हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार द्वारा परिवहन के बेड़े में 800 से अधिक नई बसें शामिल की जाएंगी, इनमें से 300 बसें मार्च-2022 तथा तथा अन्य शेष बसें वर्ष 2022 के दौरान परिवहन बेड़े में शामिल की जाएंगी। लोगों को लम्बी दूरी की बस सेवाओं के लिए सरकार द्वारा 20 नई वोल्वो बसें भी खरीदी जाएंगी। परिवहन मंत्री बुधवार को सोनीपत में लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्य जारी (Mool Chand Sharma Statement)

मूलचंद शर्मा ने जिला सोनीपत में यमुना नदी से खनन के दौरान यमुना का प्रवाह बाधित करने के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस संदर्भ में योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। खनन से पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा यमुना नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा, जिसके माध्यम से ठेकेदार खनन का कार्य कर सकेंगे तथा यमुना का प्रवाह भी बाधित नहीं होगा। प्रदेश में खनन से करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्य जारी हैं। कोविड-19 के संक्रमण के दौरान भी सरकार ने कर्मचारियों के पूरे वेतन का समय पर भुगतान किया तथा विकास कार्य भी जारी रहे।

Also Read : Omicron India Update देश में ओमिक्रॉन के केस 73 हुए

Connect Us –  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू
Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox