होम / Morni Hills Panchkula : मोरनी बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा विकसित: राज्यपाल

Morni Hills Panchkula : मोरनी बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा विकसित: राज्यपाल

• LAST UPDATED : December 3, 2021

इंडिया न्यूज, पंचकूला: 
Morni Hills Panchkula : हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि मोरनी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इसे एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है।(Morni Hills Panchkula) उन्होंने कहा कि मोरनी में एडवेंचर स्पोर्टस के शुरू होने से पर्यटकों का रूझान मोरनी की ओर काफी बढा है। हरियाणा सरकार द्वारा वन, वन्य प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।

Read More : International Gita Mahotsav 2021 Competition : तीन परांठे खाने पर मिलेगा एक लाख नकद इनाम व बुलेट मोटरसाइकिल

प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए वन एवं पर्यावरण संरक्षण आवश्यक (Morni Hills Panchkula)

कोविड-19 और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए वन एवं पर्यावरण संरक्षण बहुत आवश्यक है। दत्तात्रेय शुक्रवार को पंचकूला के मोरनी स्थित नेचर कैंप थापली में वन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।(Morni Hills Panchkula)इससे पूर्व उन्होंने नेचर कैंप थापली का भ्रमण किया।

Read More : CM Twitter Handle Help Public सीएम ट्विटर हैंडल लगातार आम जन का मददगार साबित हो रहा

इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी वसंता बंडारू और उनके संबंधी बी जर्नाधन रेड्डी और उपायुक्त महावीर कौशिक भी उपस्थित थे। उन्होंने वन और वन्य प्राणी विभाग द्वारा प्रदेश में वन्य प्राणी संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। राज्यपाल ने हरड़ वाटिका, मोरनी फोर्ट और टिक्कर ताल का दौरा किया। उन्होंने टिक्कर ताल में पौधारोपण किया और वहां साहसिक गतिविधियों का अवलोकन भी किया।

Read More : 19 percent samples of food items failed फेस्टिवल सीजन में खाने पीने की चीजों के 19 फीसद सैंपल फेल

राज्यपाल ने किया नेचर कैंप थापली और टिक्करताल का किया दौरा (Morni Hills Panchkula)

दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा मे वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है लेकिन इस दिशा में और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा वन, वन्य प्राणी और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए ताकि इस दिशा मे बेहतर परिणाम सामने आएं।

Read More : International Gita Mahotsav 2021 : 19 दिसंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : मुख्यमंत्री

प्रदेश में 3 करोड़ पौधे लगाने का लक्षय निर्धारित (Morni Hills Panchkula)

दत्तात्रेय ने कहा कि वन विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में प्रदेश में 3 करोड़ पौधे लगाने का लक्षय निर्धारित किया गया है जिनमें से अब तक 2 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं जो कि एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देख-भाल व सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, तभी सही मायनों में पौधोरोपण का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के उप कुलपतियों को निर्देश दिए हैं कि वे विश्वविद्यालयों के परिसरों को हरा-भरा रखें व खाली स्थानों पर पौधारोपण करें। उन्होंने कहा कि वन विभाग व अन्य संबंधित विभाग विश्वविद्यालयों के साथ मिल कर इस दिशा में प्रयास करें।

Also Read : Agriculture Law जानें 14 सितंबर, 2020 से 19 नवंबर, 2021 तक क्या-क्या हुआ

मोरनी पहाड़ियों का क्षेत्रफल 50,000 एकड़ Morni Hills Panchkula

इससे पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक वीएस तंवर ने वन और वन्य जीव विभाग की गतिविधियों पर एक प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि मोरनी पहाड़ियों का कुल क्षेत्रफल लगभग 50,000 एकड़ है। इसे स्थानीय राजस्व इकाई में विभाजित किया गया है। पूरा मोरनी पहाड़ी क्षेत्र वनस्पति और पशु संपदा में बहुत समृद्ध है। जानवरों में तेंदुआ इस क्षेत्र का प्रमुख है।

Also Read: International Gita Mahotsav News ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर पर्यटकों के लिए सजी 19 राज्यों की शिल्पकला

राज्यपाल वन, वन्य प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यो की सराहना Morni Hills Panchkula

नेचर कैंप थपली में पंचकर्मा केंद्र स्थापित किया गया है जो इस वर्ष जून से चालू हो गया है। इसमें मालिश की सुविधा, सर्वंगा उपचार, और भाप स्रान की सुविधा आदि उपलब्ध है। केंद्र का निर्माण प्रकृति प्रेमियों और आगंतुकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।

Also Read: Air Pollution Effects हरियाणा के चार जिलों में स्कूल बंद

इस अवसर पर हरियाणा वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक विवेक सक्सेना, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक जी. रमन और विनोद कुमार व केसी मीणा, मुख्य वन संरक्षक टीपी सिंह, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, एसडीएम रिचा राठी, जिला वन अधिकारी भूपेन्द्र राघव और सहायक जिला वन अधिकारी अनीता भी उपस्थित थी।

Also Read : Up Accident 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 की मौत

Also Read: Big Crime In Up बच्ची का अपहरण, फिर रेप और बाद में हत्या

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox