इंडिया न्यूज, Haryana News (Yamuna Nagar Accident): यमुनानगर में एक तेज रफ्तार कार दूसरी कार से भिड़ गई जिस कारण मां और बेटी की मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी गंभीर अवस्था में अस्पताल में है। हादसे के कारण जुड़वा बेटियों के जन्मदिन की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। वहीं जैसे ही हादसा हुआ तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह सड़क दुर्घटना पंचकूला-रुड़की नेशनल हाईवे पर यमुनानगर करेड़ा के पास घटित हुई है। बताया गया है कि परिवार जुड़वा बच्चियों का जन्मदिन मनाने के लिए पंजाब से अपने घर सहारनपुर जा रहा था। इस दौरान कार चालक अनुज के साथ उनकी पत्नी प्रीति और एक साल की दो जुड़वा बच्चियां भी मौजूद थी।
होनी को कुछ और ही मंजूर था कि यमुनानगर के नजदीक गलत साइड से एक कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिस कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में मां-बच्ची ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बच्ची की हालत गंभीर बताई गई है।
ये भी पढ़ें : Ankita Bhandari Murder Case Updates : लोगों का फूटा गुस्सा, आरोपी की रिसॉर्ट-फैक्टरी तबाह
कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress MP Jai Prakash : कैथल जिला की गुहला-चीका विधान सभा…
कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…
गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud Name Of Sending Abroad : पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के…