प्रदेश की बड़ी खबरें

Panipat Road Accident : तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मां की मौत, बच्चा गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Road Accident : प्रदेश में हादसे थमते नजर नहीं आ रहे। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं के कारण अनेक लोगों की जान जा रही है। हरियाणा के पानीपत में भी एक बड़ा हादसा हो गया, जिसने त्यौहारी सीजन में परिवार की खुशियां छीन ली हैं। जी हां, यहां शहर में पेप्सी पुल के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां और बेटे को टक्कर मार दी। हादसा होते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे का शिकार पीड़ितों की नहीं हुई पहचान

हादसा होते ही आसपास के लोगों ने मां-बेटे को तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया जहां पीजीआई में महिला ने तो दम तोड़ दिया, जबकि बच्चा उपचाराधीन है। हादसे की शिकायत प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शी वेटर ने दी डायल 112 पर सूचना

वहीं सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में धर्म सिंह ने बताया कि वह बाबरपुर निवासी है। वह एक होटल में वेटर का काम करता है। 2 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे के आसपास पेप्सी पुल के पास था। इस दौरान उसने देखा कि एक महिला अपने बच्चे के साथ रोड क्रॉस कर रही है लेकिन इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मार दी। उसने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी जिसके बाद तुरंत पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया जहां मां की तो मौत हो गई लेकिन बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Fatehabad Crime News : कल चुनाव और उससे पहले कैंटर में मिला ये, पुलिस ने की कार्रवाई शुरू

Haryana Assembly Elections 2024 : …और थम गया विधानसभा चुनाव प्रचार, 5 अक्टूबर को होगा मतदान

JJP-ASP Candidate Attack: JJP-ASP प्रत्याशी पर भीषण हमला! गाड़ी के शीशे तोड़े, जानें पूरा मामला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Hisar News: अज्ञात युवकों ने खड़ी गाड़ी में लगाई आग, पूरी घटना CCTV में कैद

Hisar News: अज्ञात युवकों ने खड़ी गाड़ी में लगाई आग, पूरी घटना CCTV में कैद…

2 mins ago

Rohtang IAF Plane Crash : … और 56 वर्षों बाद प्रदेश के जवान को नसीब हो पाई गांव की माटी

सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया India News Haryana (इंडिया न्यूज), …

55 mins ago

Haryana Election 2024: ‘हरियाणा में BJP लगाएगी हैट्रिक’, चुनाव से एक दिन पहले शाहनवाज हुसैन का बड़ा दावा

Haryana Election 2024: 'हरियाणा में BJP लगाएगी हैट्रिक', चुनाव से एक दिन पहले शाहनवाज हुसैन…

58 mins ago

Ram Rahim: चुनाव आयोग के वार्निंग के बाद भी नहीं माने राम रहीम, प्रत्याशियों को दे रहे गुपचुप समर्थन!

Ram Rahim: चुनाव आयोग के वार्निंग के बाद भी नहीं माने राम रहीम, प्रत्याशियों को…

58 mins ago

Air Pollution: हरियाणा में हवा प्रदूषण की बढ़ोतरी, SAD नेता दलजीत सिंह चीमा की SC से ये मांग

Air Pollution: हरियाणा में हवा प्रदूषण की बढ़ोतरी, SAD नेता दलजीत सिंह चीमा की SC…

1 hour ago

Kaithal Assembly Elections : 22187 युवा करेंगे पहली बार मत का प्रयोग, 171 बूथ अति संवेदनशील

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM  Modi Letter : अबकी बार विधानसभा चुनाव में युवाओं की…

1 hour ago