होम / Mother-son drowned in Yamuna महिला की मौत, बेटे की तलाश जारी

Mother-son drowned in Yamuna महिला की मौत, बेटे की तलाश जारी

• LAST UPDATED : February 9, 2022

कोशिक खान, प्रतापनगर :
Mother-son drowned in Yamuna : उत्तर प्रदेश से हरियाणा के खेतों से चारा लेकर लौट रही महिला और उसका पुत्र यमुना पार करते समय पानी में बह गया। सूचना पाकर यूपी प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने महिला का शव बरामद कर लिया है, वहीं युवक की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव छज्जा निवासी निर्देशो पत्नी सतीश कुमार अपने 11 वर्षीय बेटे सौरभ के साथ यमुना नदी पार कर हरियाणा के खेतों में पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही थी। यमुना नदी में तेज बहाव में महिला का बेटा सौरभ बहने लगा तो उसे बचाने की कोशिश में निर्देशो भी पानी के साथ बह गई। जैसे ही लोगों को मां-बेटे के नदी में बहने की सूचना मिली तो राहत बचाव का कार्य आरंभ कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

महिला का शव कोठड़ा घाट के पास मिला Mother-son drowned in Yamuna

ग्रामीणों की मदद से काफी तलाश करने के बाद महिला निर्देशो का शव कोठड़ा घाट के पास मिला। वहीं जबकि यमुना नदी में बहे उसके बेटे सौरभ की तलाश जारी है। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और यमुना नदी में तेज बहाव में बहे सौरभ को तलाश करने का प्रयास लगातार जारी है।

बेटे की तलाश के प्रयास जारी : एसआई दीपक कुमार

हरियाणा यूपी सीमा पर स्थित हथनीकुंड पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई दीपक कुमार ने बताया कि यमुना नदी में डूबी महिला का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि उसके बेटे की तलाश करने के लिए लगातार प्रयास जारी है।

Also Read : Budget Session Of Haryana Assembly Update मंत्रिमंडल की बैठक में कई प्रपोजल को मिली मंजूरी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox