प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Hema Malini And Nayab Saini ने किया लाडवा में रोड शो, हेमा मालिनी को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

  • कांग्रेस के झूठे झांसों से बचें लाडवा की जनता, नायब सिंह को विजयी बनाएं : हेमा मालिनी ने कहा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Hema Malini And Nayab Saini : मथुरा से सांसद व नेत्री हेमा मालिनी ने लाडवा क्षेत्र की जनता से अपील की कि वह कांग्रेस के झूठे झांसों से बचें। कांग्रेस के लोग झूठे वादों व झूठे झांसों के साथ हमें लूटने के लिए चुनाव मैदान में है इसके लिए हमें कांग्रेस को सबक सिखाना है। हेमा मालिनी भाजपा उम्मीदवार नायब सैनी के समर्थन में लाडवा में रोड शो के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि 5 अक्टूबर को अपना एक-एक वोट कमल के फूल पर दे देना, 8 को मतगणना होगी और अगले दिन कांग्रेस पार्टी दिल्ली एम्स में भर्ती हो जाएगी। हम सबको मिलकर कांग्रेस को दिल्ली एम्स भेजने का काम करना है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में बिना पर्ची, बिना खर्ची नौकरियां दी है, कांग्रेस किस प्रकार नौकरियां देगी, ये उसके विधायकों के वायरल वीडियो बता रहे हैं। ऐसे में क्या जनता कांग्रेस का साथ देकर वही दौर वापिस लाना चाहती है।

MP Hema Malini And Nayab Saini : ”गरीबों व जरूरतों का दर्द अच्छी तरह से जानते हैं”

कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा में हैं लेकिन उनकी पार्टी का यह दुर्भाग्य है कि उनका कोई शीर्ष नेतृत्व प्रचार करने के लिए हिम्मत नहीं कर पा रहा है। राहुल गांधी आज हरियाणा घूमने आए हैं, हरियाणा पर्यटन की दृष्टि से बहुत अच्छी जगह है क्योंकि भाजपा ने हरियाणा में पर्यटन की दृष्टि से विकास किया है। हरियाणा की जनता राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछना चाहती है जिनका जवाब आज तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं दे पाए हैं। राहुल गांधी इस बात का जवाब दें कि आप विदेशी धरती पर जाकर दलित आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं, अब आप यहां किस मुंह से आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद एक गरीब परिवार के बेटे हैं। गरीबों व जरूरतों का दर्द अच्छी तरह से जानते हैं।

योजनाओं को तीव्र गति से पूरा करके प्रदेश का विकास करवाया जाएगा

ऐसे में उन्होंने जो घोषणाएं की है, उन पर अमल किया है ताकि जरूरतमंदों को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मेरी घोषणाओं का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि ये घोषणाएं तो मात्र एक ट्रेलर है, असली फिल्म तो 8 अक्टूबर के बाद शुरू होगी और कांग्रेस देखती रह जाएगी। जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और घोषणाओं व योजनाओं को तीव्र गति से पूरा करके प्रदेश का विकास करवाया जाएगा।

डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में इस देश के विकास को नई दिशा दी

मुख्यमंत्री ने रैली के माध्यम से महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने, 500 रुपये में सिलेंडर देने सहित पार्टी के संकल्प पत्र की बातें दोहराई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  कहा डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में इस देश के विकास को नई दिशा दी है। पिछले 10 वर्षों में युवाओं में एक नए विश्वास और विज़न का संचार हुआ है, महिलाएं सशक्त हुई हैं, गरीब को मजबूती मिली है, किसान सशक्त हुआ है। मात्र 56 दिन के कार्यकाल में हमने हरियाणा प्रदेश के हित में 126 बड़े फैसले लिए हैं जिसका लाभ जन जन तक पहुँच रहा है।

Haryana Election 2024: “यह लड़ाई दुष्टों के खिलाफ”, विनेश फोगाट के समर्थन में बोलीं प्रियंका गांधी

Haryana Election: “राहुल गांधी सिर्फ बहन को लाए, जीजा को क्यों छोड़ा?” नायब सैनी का तीखा हमला

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Navratri Online Pooja : हिमाचल के कई मंदिरों में अब ऑनलाइन कर सकेंगे विशेष पूजा और दर्शन

धार्मिक पद्धतियों में तकनीक के एकीकरण द्वारा लोगों को दर्शन करने की सुविधा मिल रही…

2 mins ago

Sharadiya Navratri के साथ ही त्योहारी सीजन का आगाज..बाजारों में लौटी रौनक..सजे बाजार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sharadiya Navratri : श्राद्ध पक्ष के समापन के साथ ही वीरवार…

17 mins ago

Krishan Pal Gurjar : हरियाणा में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार, भाजपा की आंधी, नहीं है कोई टक्कर में

हरी विहार इलाके और सेक्टरों की सडक़ों में अब नहीं है कोई अंतर : मूलचंद…

29 mins ago

Model Code Of Conduct के उल्लंघन और मतदाताओं को प्रलोभन देने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई : पंकज अग्रवाल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Model Code Of Conduct : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज…

48 mins ago

Sarvapitri Amavasya पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान

पवित्र सरोवर में डुबकी लगा कर की मोक्ष की कामना मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर…

57 mins ago