प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Kartikeya Sharma पूरे दमखम के साथ कालका भाजपा उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा के लिए कर रहे प्रचार

  • कालका विधानसभा के पूरे इलाके और आज खासतौर से मोरनी मंडल में तमाम गांवों में प्रचार करते नजर आए सांसद कार्तिकेय शर्मा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma :  हरियाणा विधान चुनाव की तारीख बेहद करीब आ चुकी है, ऐसे में प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झौंक रहे हैं। वहीं बात अगर हरियाणा की कालका विधान सभा बात की करें तो यहां भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं शक्ति रानी शर्मा के साथ-साथ चुनाव प्रचार की कमान उनके सुपुत्र सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बखूबी संभाल रखी है। सांसद कार्तिकेय शर्मा कालका विधान सभा क्षेत्र के हर दूर -दराज और पहाड़ी इलाके में पहुंच कर शक्ति रानी शर्मा के लिए वोट की अपील कर रहे है, उन्हें जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है।

 

MP Kartikeya Sharma : हम मोरनी का अलग घोषणा पत्र लाएंगे

शुक्रवार को सांसद कार्तिकेय शर्मा कालका विधानसभा के पूरे इलाके और आज खासतौर से मोरनी मंडल में तमाम गांवों में प्रचार करते नजर आए। कार्तिकेय शर्मा ने अपने प्रचार के दौरान साफ तौर पर कहा कि कालका को शक्ति रानी शर्मा को एक विधायक ही नहीं एक राज्यसभा सांसद भी इलाके के काम करवाने के लिए मिलेगा। यहां के लिए हम मोरनी का अलग घोषणा पत्र लाएंगे। एचएमटी को पुनर्जीवित करवाने का मुद्दा मैंने उठाया था और मुझे मंत्री ने कहा है कि इस पर काम होगा। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा माताजी और मैं एक और एक 11 बनकर एक विधायक, एक सांसद मिलकर आपके लिए काम करेंगे।

मोरनी के आम लोगों में बीजेपी उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा पर है विश्वास

वहीं कालका हलके की जनता ने बीजेपी उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा पर विश्वास जताते हुए उनको भारी मतों से जिताने का आश्वासन दिया। लोगों ने कहा इस परिवार की सोच अच्छी है। कालका के लिए काम करने की भावना है। लोग बोले कांग्रेस विधायक को कई बार देख लिया। बहाने मारता है काम नहीं करता। कालका के लोग बोले हमें सांसद कार्तिकेय शर्मा, शक्ति रानी शर्मा की बात पर भरोसा है। इनके जैसा मजबूत विधायक इलाके के विकास के लिए जरूरी है। लोगों ने दावा कर दिया कि कालका में इस बार बीजेपी का कमल खिलना तय है और शक्ति रानी शर्मा कालका से बड़े मार्जिन से जीतने जा रही है।

 

चारों मंडलों की अलग समस्या, अलग जरूरत, घोषणा पत्र भी अलग-अलग होगा

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा भाजपा के राज में इस इलाके में सड़के बनी है। पहली बार सड़कों की वजह से प्रचार के लिए आना संभव हो पा रहा है। यह इलाका हरियाणा का एकलौता पहाड़ी इलाका है। इन लोगों की समस्या समझनी है, तो इन लोगों के बीच आना पड़ता है मैं पहले भी आया था। यहां स्वास्थ्य के लिए काम करने की बहुत जरूरत है, हम उस पर काम कर रहे हैं। कालका के लिए एक ऑफर है विधायक के साथ सांसद फ़्री और लोगों ने यह ऑफ़र स्वीकार कर लिया है। कालका विधानसभा में 4 मंडल है, कालका विधानसभा के चारों मंडलों की अलग समस्या, अलग जरूरत है। हम चारों मंडलों की जरूरत से अपना अलग-अलग घोषणा पत्र लेकर आ रहे हैं।

Vinod Sharma Raipur Rani Election Campaign : शक्ति रानी शर्मा को एक बार मौक़ा दीजिए, रोजगार में नहीं रहने देंगे कोई कमी : विनोद शर्मा

Amit Shah Praised Nayab Saini, कहा – एक जिले का नहीं, पूरे हरियाणा का समान विकास करने वाले मुख्यमंत्री हैं नायब सैनी

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा के सरकारी और निजी क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश घोषित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी,  पंकज अग्रवाल…

19 mins ago

Amit Shah Praised Nayab Saini, कहा – एक जिले का नहीं, पूरे हरियाणा का समान विकास करने वाले मुख्यमंत्री हैं नायब सैनी

लाडवा की जनता को नायब सैनी के रूप में मिला बना बनाया हुआ मुख्यमंत्री लाडवा…

1 hour ago

Rajasthan CM Targets Congress : कांग्रेस ने हरियाणा में नौकरियों और जमीनों में सिर्फ घोटाले किए

कांग्रेस घोटालों और झूठी घोषणाओं का पुलिन्दा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का…

1 hour ago

Gyan Chand Gupta : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंचकूला की जनता से विशेष स्नेह

गांवों में मिला ज्ञानचंद गुप्ता को भारी जन समर्थन, बड़ी जीत का दावा India News…

2 hours ago

MP Kumari Selja : वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी जनता

भाजपा के 10 साल के राज में किसान, मजदूर, दलित, व्यापारी, कर्मचारी , महिलाएं, बेरोजगार…

2 hours ago

Shah Roared At Congress : कट, कमीशन और करप्शन से चलती थी कांग्रेस सरकार, डीलर, दलाल और दामाद का था बोलबाला 

हरियाणा के सभी अग्निवीरों को देंगे पेंशन वाली पक्की सरकारी नौकरी तेलंगाना और कर्नाटक में…

2 hours ago