प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Kumari Selja : प्रदेश के शहरी इलाकों में पदयात्रा निकालेंगी सांसद कुमारी सैलजा

  • कांग्रेस को शहरी विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त दिलाना रहेगा मुख्य लक्ष्य
  • जनता को राहुल-खड़गे के संदेश और भाजपा के 10 साल के कुशासन से कराएंगी अवगत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kumari Selja :  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश के शहरी इलाकों में पदयात्रा निकालने का फैसला लिया है। यात्रा जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी। इसके जरिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व विपक्ष के नेता राहुल गांधी का संदेश हर शहरी मतदाता तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही भाजपा के 10 साल के कुशासन के बारे लोगों को विस्तार से बताया जाएगा। पद यात्रा का मुख्य लक्ष्य कांग्रेस को शहरी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के मुकाबले मजबूत करते हुए निर्णायक बढ़त दिलाना है।

MP Kumari Selja : जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में पद यात्रा शुरू करने की प्लानिंग

लोकसभा चुनाव के परिणाम का अध्ययन करने पर पता चलता है कि भाजपा ने प्रदेश के जिन 44 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई, उनमें से अधिकतर शहरी हैं। विधानसभा चुनाव बिल्कुल सिर पर हैं और ऐसे में कांग्रेस को शहरी विधानसभा क्षेत्रों पर एक नई रणनीति के तहत फोकस करने की जरूरत है। इसलिए कुमारी सैलजा ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए शहरी इलाकों में पदयात्रा करने का फैसला लिया है।

पदयात्रा की पुष्टि करते हुए कुमारी सैलजा ने बताया कि जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में पद यात्रा शुरू करने की प्लानिंग तैयार की जा रही है। जल्द ही तारीख की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को मीडिया के माध्यम से यात्रा का रूट जारी कर दिया जाएगा। इस पदयात्रा को लेकर कुछ अहम जिम्मेदारियां भी कार्यकर्ताओं को सौंपी जानी हैं। इसके लिए कार्यकर्ता मीटिंग बुलाई जाएगी।

पद यात्रा का मुख्य फोकस शहरी विधानसभा क्षेत्र रहेंगे

कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के इतिहास में सबसे बड़ी यात्राएं की। आम जनमानस की लड़ाई लड़ने के लिए उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा की। देश के हर वर्ग के आदमी से बात की, उनकी पीड़ा जानी और उन तक कांग्रेस के संदेश को पहुंचाया। उनकी प्रेरणा से ही जनवरी-फरवरी महीने में प्रदेश में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली गई। जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में साफ नजर आया।

लोगों ने भाजपा को आधे पर समेट दिया। कुमारी सैलजा ने कहा कि शहरी इलाकों में पार्टी इतनी कमजोर नहीं है, जितनी भाजपाई दिखाने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस के पास शहरों में आज भी कार्यकर्ताओं की फौज है। इन्हें एकजुट करते हुए इनमें नई ऊर्जा भरने की जरूरत है। उन तक राहुल-खड़गे का संदेश पहुंचाने की जरूरत है। शहरी कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ने पर कांग्रेस को तीन चौथाई बहुमत से प्रदेश की सत्ता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए इस पद यात्रा का मुख्य फोकस शहरी विधानसभा क्षेत्र रहेंगे।

शहरी इलाकों में समस्याओं के अंबार

कुमारी सैलजा ने कहा कि शहरी इलाकों में समस्याओं के अंबार हैं। हर तीसरा परिवार प्रॉपर्टी आईडी के भंवर में फंसा है। हर दूसरा परिवार पीपीपी के जंजाल में उलझा है। दुकानदार, व्यापारी रंगदारी मांगने की घटनाओं से खौफ में हैं। जीएसटी ने छोटे दुकानदार का व्यापार चौपट कर दिया है। एक भी शहर ऐसा नहीं है, जिसमें सीवरेज सिस्टम, पेयजल व्यवस्था ठीक हों। पद यात्रा के जरिए इन्हें भाजपा के 10 साल के कार्यकाल के दौरान लिए गए जन विरोधी फैसलों से अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : D-Plan Meeting In Panipat : कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने डी प्लान की बैठक में की विकास कार्यो की समीक्षा

यह भी पढ़ें : Anil Vij’s Challenge To Rahul : राहुल गांधी अंबाला से मेरे मुकाबले में चुनाव लड़ कर देख ले, उनको अपनी लोकप्रियता का पता चल जाएगा : अनिल विज

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…

10 mins ago

Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…

37 mins ago

Bike Thief Gang का भंडाफोड़, चोरी की 9 बाइक व एक बाइक का इंजन बरामद

चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…

57 mins ago

International Peace Day : प्रत्येक व्यक्ति एक शांति योद्धा बने : श्री श्री रवि शंकर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Peace Day : शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं है…

2 hours ago

Former Home Minister Anil Vij की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा

पूर्व मंत्री अनिल विज ने सभी युवाओं को पार्टी के पटके पहनाते हुए उनका भाजपा…

2 hours ago