होम / BJP President Nayab Saini : नायब सैनी को सौंपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

BJP President Nayab Saini : नायब सैनी को सौंपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

• LAST UPDATED : October 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज), BJP President Nayab Saini, चंडीगढ़: प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के नए प्रदेशाध्याक्ष नायब सैनी को रोहतक में आयोजित समाराहे में पगड़ी पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इस पर नए प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सैनी ने कहा कि मैंने इसी भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व ओमप्रकाश धनखड़ के साथ पार्टी के लिए काम किया है। उनसे ही मैंने कम्प्यूटर चलाना सीखा है।

कार्यकर्ताओं का भरोसे को हमेशा बनाए रखना : धनखड़

वहीं, समारोह में ही ओमप्रकाश धनखड़ ने नायब सैनी को कहा कि उन कार्यकर्ताओं का भरोसा मत तोड़ना, जो दशकों से पार्टी की सेवा में हैं। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, लोकसभा सांसद रमेश कौशिक, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, डाॅक्टर अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल के अलावा पार्टी के जिला स्तर के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

नायब सैनी का राजनीतिक सफर

अगर नए प्रदेशाध्यक्ष सांसद नायब सैनी के के राजनीतिक करियर की बात करें तो वे 1996 से 2000 तक प्रदेश  संगठन महामंत्री के सहयोगी रहे। सन् 2002 में अम्बाला में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। 2005 में अम्बाला में ही भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए। 2009 में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने। इसके बाद 2012 में भाजपा के अम्बाला में जिला अध्यक्ष बनाए गए। फिर 2014 में नारायणगढ़ विधान सभा क्षेत्र से विधायक बने। वहीं 2016 में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए। 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने। अब उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : Vacant Posts of Teachers : हरियाणा में कॉलेजों टीचर्स के खाली पड़े पद बने परेशानी का सबब, पढ़ाई हो रही बाधित

यह भी पढ़ें : Manish Sisodia : सुप्रीम कोर्ट का मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार

Tags: