देश

MP Ratan Lal Kataria Passed Away : नहीं रहे भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया, अंतिम संस्कार आज

India News (इंडिया न्यूज), MP Ratan Lal Kataria Passed Away, अंबाला : हरियाणा के अंबाला से भाजपा के लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया (72) का आज सुबह निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से निमोनिया के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे। बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली। आज उनकी अंतिम यात्रा पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स सेक्टर-4 से निकाली जाएगी और अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे स्थान श्मशान घाट मनीमाजरा में होगा। मालूम रहे कि वह 50 वर्षों से RSS से जुड़े हुए थे।

हरियाणा में एक दिन का राजकीय शोक

जैसे ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सांसद कटारिया के निधन की जानकारी मिली तो उन्होंने गहरा शोक जताया। उनके निधन पर मनोहर लाल ने प्रदेश एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। वहीं प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी गहरा शोक जताया। दुष्यंत ने कहा कि रतन लाल कटारिया का आकस्मिक निधन प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर गहर दुख जताया है।

जानें पूरा वृतांत

आपको जानकारी दे दें कि रतनलाल कटारिया का जन्म यमुनानगर के संधाली गांव में 19 दिसंबर 1951 को था। इनके पिता का नाम ज्योति राम और माता का नाम परिवारी देवी था। रतन लाल कटारिया के परिवार में पत्नी बंतो कटारिया के अलावा एक बेटा तथा 2 बेटियां हैं। वहीं कटारिया ने कैंट के एसडी कॉलेज से बीए ऑनर्स करने के बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस और LLB की पढ़ाई की।

2019 में बनाया था केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री

वहीं सांसद कटारिया को मई 2019 में केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री बनाया गया। कटारिया 1985 में रादौर विधानसभा से विधायक रहे। इसके अलावा रतन लाल हरियाणा सरकार में रेवेन्यू मिनिस्टर और 1996 वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन भी रहे। रतन लाल कटारिया 13 वर्ष की आयु में बाल कलाकार के रूप में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु से सम्मानित हुए। 2019 के लोकसभा चुनाव में अंबाला सीट पर भाजपा ने रतन लाल कटारिया पर तीसरी बार दांव खेला था। तजुर्बे और पुराने चेहरे के चलते ही भाजपा ने कटारिया को अंबाला लोकसभा आरक्षित सीट से मैदान में उतारा।

यह भी पढ़ें : OP Chautala Taunt on Dushyant : दुष्यंत बदनाम, इनेलो में उनके लिए कोई जगह नहीं

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Saini Government: नायब सैनी सरकार की पहली नियुक्ति पर मचा विवाद, आधी रात में वापस लेना पड़ा आदेश, जानें क्यों?

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Saini Government: हरियाणा में नई सरकार के गठन के साथ…

12 mins ago

Bhupinder Singh Hooda: ‘सवाल यह है कि…’, पराली जलाने की सख्ती पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhupinder Singh Hooda: हरियाणा में पराली जलाने के मामले में…

36 mins ago

Stubble Burning: पराली जलाने के मामले में 336 किसानों की रेड एंट्री, मंडियों में फसल की बिक्री पर रोक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Stubble Burning: हरियाणा में पराली जलाने के खिलाफ सख्ती बढ़ा…

60 mins ago

Government Job: एक ही गांव के 55 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, जानें किस गांव ने मारी बाजी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Government Job: हरियाणा के कैथल जिले के डीग गांव में…

1 hour ago

Haryana Weather: हरियाणा में करवट लेगा मौसम, कैसा रहेगा तापमान, पढ़ें ताजा अपडेट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather: हरियाणा में मौसम जल्द ही करवट लेने वाला…

2 hours ago

Municipal Council Scam: CBI जांच ने हरियाणा पुलिस को सवालों में घेरा, हाईकोर्ट को सौंपी जांच की रिपोर्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Municipal Council Scam: भिवानी नगर परिषद में करोड़ों रुपये के…

2 hours ago