Mr America 2021 Winner : बॉडीबिल्डर बनने के लिए जानवरों को मारकर खाने की जरूरत नहीं : भरत

इंडिया न्यूज, चण्डीगढ़:

Mr America 2021 Winner : शहर के युवा बॉडी बिल्डर भरत सिंह वालिया, जो डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ के छात्र रह चुके हैं, ने लास वेगास, नेवादा (यूएसए) में आयोजित मसलमेनिया मिस्टर अमेरिका 2021 टाइटल अपने नाम कर, क्लासिक फिजिक ओवरऑल चैंपियनशिप जीत ली है।(Mr America 2021 Winner)

Read More : HAU Hisar : एचएयू के वैज्ञानिकों ने एक और उपलब्धि की हासिल

मेरा लक्ष्य विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्लासिक बॉडी बिल्डर बनना : भरत वालिया Mr America 2021 Winner 

भरत ने कहा, ‘मसलमेनिया अमेरिका की घोषणा सितंबर में हुई थी, जब अमेरिका ने महामारी के बाद भारतीय यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी थीं। तब मेरे पास इस, प्रतियोगिता हेतु तैयारी के लिए केवल दो माह बचे थे। वहां दुनिया भर से 120 प्रतियोगी आये थे। इसमें कोई पुरस्कार राशि नहीं थी, फिर भी मुझे 6 लाख रुपये से अधिक खर्च करने पड़े, लेकिन यह देश के लिए गौरव की बात थी इसलिए मुझे अच्छा लगा। भारत सरकार से कोई समर्थन नहीं मिला, लेकिन मसलमंत्रा सप्लीमेंट्स के मुनित सचदेवा, हॉल्ट सप्लीमेंट स्टोर्स और हरिंदर सेखों, एसएचओ जैसे प्रायोजकों ने जरूर मेरी मदद की।’

Read More : International Gita Mahotsav 2021 : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं

चंडीगढ़ का बॉडीबिल्डर बना मसलमेनिया मिस्टर अमेरिका 2021 Mr America 2021 Winner

शुद्ध शाकाहारी और भगवान शिव के भक्त 25-वर्षीय भरत दुनिया भर के लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि एक मजबूत और फिट शरीर के लिए जानवरों को मारकर खाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। शाकाहार से हमें वह सब कुछ मिल जाता है जिसकी मानव शरीर को आवश्यकता होती है। इससे पहले, वह मिस्टर चंडीगढ़, मिस्टर पंजाब यूनिवर्सिटी (2015), मिस्टर इंटर-यूनिवर्सिटी नेशनल (2016), मसलमेनिया मिस्टर इंडिया (2017), और मसलमेनिया मिस्टर यूनिवर्सिटी 2019 जैसे खिताब जीत चुके हैं।

Read More :Youth Injured in Accident Died : सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

सोशल मीडिया पर भरत के 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स Mr America 2021 Winner

सोशल मीडिया पर भरत के 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह एक कोच होने के अलावा एक जिम व सप्लीमेंट स्टोर के संचालक भी हैं, और लोगों को स्वस्थ रहने के गुर सिखाते हैं। वह अपनी उपलब्धियों और अच्छी सोच के चलते युवाओं के चहेते हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र में जिम में अपने शरीर को आकार देना शुरू कर दिया था और कॉलेज के दिनों में पहली बार 2016 में एक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

Read More : Jagriti Yatra 2021 : जागृति यात्रा में 2000 से अधिक महिलाओं को किया जागरूक

भरत के पिता राजेंद्र वालिया पुलिस में हैं एएसआई Mr America 2021 Winner

भरत के पिता राजेंद्र वालिया पुलिस में एएसआई हैं और चंडीगढ़ के डीआईजी ओमवीर बिश्नोई के रीडर हैं। “चंडीगढ़ पुलिस स्टाफ हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है। अब अगले एक साल के लिए, मैं अपनी मांसपेशियों के साइज पर और अधिक काम करूंगा, और 2022 में बड़े शो के लिए जाऊंगा। मेरा लक्ष्य दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्लासिक बॉडी बिल्डर बनना है और दुनिया भर में हमारी सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ावा देना है।

Read More : 2017 Padma Shri Wrestlers Demand Bypassed 2017 में जीता था देश के लिए मेडल, अब काट रहे नौकरी के लिए चक्कर

Read More : IG Bharti Arora Again Sought VRS : आईजी ने फिर मांगी वीआरएस, गृहमंत्री ने किया मंजूर

Read More : Government Will Buy 5 Lakh Tablets : मुख्यमंत्री ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दी सौगात, जल्द मिलेंगे टैबलेट

Read More :  Kisan Andolan एक और किसान ने तोड़ा दम

Connect With Us:-  Twitter Facebook
developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

3 mins ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

34 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

11 hours ago