Mumbai Help Desk हरियाणा के 10 और छात्रों को किया रिसीव

Mumbai Help Desk

अब तक कुल 19 छात्रों को रिसीव कर चुका है मुंबई हेल्प डेस्क
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Mumbai Help Desk हरियाणा सरकार द्वारा मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डे पर स्थापित किए गए हेल्प डेस्क के माध्यम से युद्धग्रस्त यूक्रेन से वापस लौटने वाले छात्रों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही हैं। आज यानि शुक्रवार को मुंबई हेल्प डेस्क ने हवाई अड्डे पर हरियाणा के 10 और छात्रों का स्वागत किया। हेल्प डेस्क ने उन्हें 1000 रुपए नकद व दिल्ली के लिए फ्लाइट टिकट प्रदान किया। मुंबई पहुंचे इन छात्रों में कुरुक्षेत्र के मनीष कुमार, फरीदाबाद के हिमांशु, अंबाला के रोहित सिंह नैन, जींद के विवेक चहल और राहुल चहल, यमुनानगर की मानसी शर्मा, करनाल की दीक्षा, यमुनानगर के भूपेंद्र सिंह, करनाल के प्रतीक और पलवल के प्रदीप शामिल हैं। मुंबई हेल्प डेस्क द्वारा अब तक 19 छात्रों को रिसीव किया जा चुका है।

सीएम मनोहर लाल का जताया आभार (Mumbai Help Desk)

सकुशल अपने देश पहुंचने पर छात्र व छात्राओं ने हेल्प डेस्क पर मौजूद अधिकारियों, हरियाणा सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छात्रों और उनके परिजनों को आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार के सहयोग से यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों को सकुशल वापस लाया जाएगा। छात्र और परिजन धैर्य रखें, सरकार उनके साथ हरदम खड़ी है। अगले कुछ दिनों में सभी नागरिकों की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाएगी।

हेल्प डेस्क छात्रों के लिए मददगार साबित

उल्लेखनीय है कि मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर हरियाणा सरकार की ओर से स्थापित किए गए हेल्प डेस्क छात्रों के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की जा रही है। इस सहायता के लिए छात्रों के साथ-साथ उनके परिजन, हरियाणा सरकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Also Read: Third Day of Haryana Vidhasabha Budget session Update पूरे हरियाणा की सीमा पर लगेंगे पिलर : डिप्टी सीएम

Read More: Covid Update Today 4 March 2022 कोरोना केसों में लगातार आ रही कमी

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर Rahul…

5 mins ago

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

1 hour ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

2 hours ago