हरियाणा में निकाय चुनाव आज: 18 नगर परिषदों और 28 नगर पालिकाओं में वोटिंग शुरू, 22 जून को आएंगे परिणाम

इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा में आज निकाय चुनाव के लिए 18 नगर परिषदों और 28 नगर पालिकाओं में सुबह 7 बजे मतदान शुरू गया है और यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान करने के लिए बूथों पर लोगों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई है। लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। आपको बता दें कि 22 जून को मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी।

फतेहाबाद में EVM मशीन खराब 

वहीं आपकों बता दें कि फतेहाबाद के बने इबूथ नंबर 1 पर EVM मशीन मतदान के समय पर खराब हो गई है। मशीन लगभग एक घंटे से खराब है। लोग मतदान के लिए लंबी लाइन में लगें हुए है। वहीं प्रशासन का कहना है कि ईवीएम मशीन बदलावाई जा रही है।

जानिए 18 नगर परिषदों में कितने वोटर

हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया है कि 18 नगर परिषदों में कुल 12 लाख 60 हजार वोटर हैं, जिसमें से लगभग 6 लाख 63 हजार 870 पुरुष और 5 लाख 96 हजार 95 महिला व 35 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। धनपत सिंह ने बताया है कि नगर परिषद चुनाव के लिए कुल 1290 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

जानिए 28 नगर पालिकाओं में कितने वोटर

धनपत सिंह ने बताया कि 28 नगर पालिकाओं के कुल 432 वार्ड हैं। जिसमें अध्यक्ष के पद पर 221 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें 128 पुरुष और 93 महिलाएं हैं। वहीं 432 पार्षदों में से 33 को सहमति से चुन लिया गया है। इन पदों के लिए 399 वार्डों में 1301 उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए मैदान में हैं, इनमें 783 पुरुष व 518 महिलाएं शामिल हैं।

धनपत सिंह का कहना है कि कुल 5 लाख 70 हजार 208 मतदाता हैं, इनमें 3 लाख 1 हजार 677 पुरुष, 2 लाख 68 हजार 517 महिलाएं व 14 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। नगरपालिका के लिए कुल 671 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान

Connect With Us : Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान , कर दिए कई बड़े दावे

Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान ,…

7 mins ago

Haryana Election : हरियाणा में AAP पर ही चल गया झाडू, खाता तक नहीं खुलवा सकी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Results 2024 Updates : हरियाणा विधानसभा के चुनाव को लेकर…

16 mins ago

Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान…

45 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या हैं कांग्रेस के हाल ?

Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या…

53 mins ago