प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Mustard : नैफेड ने निर्धारित 25% सरसों लेने के बाद बंद की खरीद, हैफेड खरीदेगा अब सरसों

  • सरसों की खरीद बंद होने पर किसान बिफरे, कई जगह लगे जाम

India News, इंडिया न्यूज, Haryana Mustard, चंडीगढ़ : नैफेड का प्रदेशभर में अपना निर्धारित 25% सरसों एमएसपी पर लेने का कोटा पूरा होने के बाद अब सरकारी खरीद बंद कर दी गई है जिसके बाद प्रदेशभर की मंडियों में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भिवानी की ढिगावा मंडी की बात करें तो यहां किसानों ने सरसों खरीद के टोकन न देने पर दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। वहीं कई अन्य मंडियों में भी सरसों की खरीद बंद होने के कारण किसान परेशान हैं।

हैफेड मंडियों में सरसों की कराएगा कॉमर्शियल खरीद

अब हैफेड मंडियों में किसानों की सरसों की कॉमर्शियल खरीद कराएगा। कॉमर्शियल खरीद में किसानों को एमएसपी तो मिलेगा, लेकिन तेल की धार अगर फसल में कम है तो उस पर भी दाम कटेंगे। जिसका घाटा किसान को झेलना पड़ेगा। मंडियों में बारदाना की भी दिक्कत है। आवक के मुकाबले बहुत कम बारदाना बचा है।

ये है कॉमर्शियल खरीद

अब मंडियों में खरीद होने वाली सरसों में प्रति क्विंटल 38 किलोग्राम तेल की मात्रा का आकलन होगा, जबकि पहले एमएसपी पर 33 किलोग्राम तेल वाली सरसों भी किसानों से खरीद कर ली गई। नमी का पैमाना भी अब 12% की बजाय छह से 8% ही रहेगा। इससे ज्यादा नमी है तो फिर किसानों की फसल के एमएसपी से दाम कटेंगे। वहीं मौसम से प्रभावित फसल पर भी किसानों को मंडी में सरकारी खरीद में भी नुकसान झेलना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : Panchkula SHO Death : महाराष्ट्र में हुए सड़क हादसे में पंचकूला एसएचओ की मौत

यह भी पढ़ें : India Covid-19 : देश में संक्रमण के 7,171 नए मामले सामने आए

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Farmers Protest : डीएपी खाद न मिलने से किसानों के सब्र का बांध टूटा और यहां की नारेबाजी

राज्य सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश India News Haryana (इंडिया न्यूज), Farmers…

19 mins ago

CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार…

1 hour ago

Karnal Paddy Procurement : इस सीजन में इतने लाख मैट्रिक टन धान की होगी खरीद, ये किया गया वादा

इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal Paddy Procurement : हरियाणा में धान खरीद…

1 hour ago

Vipul Goyal: ‘भूपेंद्र हुड्डा अपने ससुराल…’, विपुल गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vipul Goyal: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हाल…

1 hour ago