cm saini (1) (1)
India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini Political Journey: हरियाणा में नायब सैनी के नाम से अब प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का बच्चा बच्चा भी वाकिफ है। मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद जिस तरह से नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की कमान संभाली वो वो बेहद प्रोत्साहित करने वाली है। आपको बता दें हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हुए जिसमे बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है।
ऐसे में आज ही यानी 16 अक्टूबर को अमित शाह द्वारा इस बात की घोषणा की गई कि एक बार फिर से हरियाणा का CM नायब सिंह सैनी को बनाया जा रहा है। हरियाणा में नायब सैनी का दुबारा से मुख्यमंत्री बनना बताता है कि उन्होंने पूरी लगन और वफादारी से इस पद को निभाया है। नायब सिंह सैनी का ओबीसी और अन्य पिछड़ा वर्ग में काफी प्रभाव है। इसी दौरान आइए जानते हैं कि कैसा रहा उनका राजनीतिक करियर।
नौकरानी का ‘काला सच’ अपने ही पेशाब से करती है घिनौना काम
जानकारी के लिए बता दें, नायब सिंह सैनी का जन्म अम्बाला के गांव मीज़ापुर माजरा में 25 जनवरी, 1970 को हुआ था। वो अंबाला जिले के नारायणगढ़ विधानसभा के गांव मिर्जापुर के रहने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें नायब सिंह सैनी की उम्र 55 वर्ष है। वहीं CM सैनी ने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। CM सैनी एक किसान परिवार के रहने वाले हैं उनके कामों और उनके भाव से ही उनकी परवरिश झलकती है। उन्होंने मुज़फ़्फ़रपुर (बिहार) के बी.आर.अम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा हासिल की।
Good News: हरियाणा से IGI Airport पर जाने वालों के लिए अच्छी खबर, अब इतने समय में करेंगे सफर पूरा
नायब सिंह सैनी के राजनीतिक करियर में तब और चार चाँद लग गए जब वो साल 2014 में पहली बार जिला अंबाला की नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक बने। बीजेपी ने उनको टिकट दिया और वो पार्टी के विश्वास पर खरे भी उतरे। वही ठीक दो साल बाद यानी साल 2016 में उन्हें हरियाणा सरकार में श्रम-रोजगार मंत्री बनाया गया। वो खान और भू-विज्ञान मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री भी रहे। वहीं 2019 लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह को 3 लाख 84 हजार 591 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। इस चुनाव में नायब सैनी को 6 लाख 88 हजार 629 वोट मिले थे
आपको बता दें साथ ही सीएम नायब सिंह सैनी हरियाणा BJP के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से BJP के सांसद भी रह चुके हैं। हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद उन्हें हरियाणा का दुबारा से मुख्यमंत्री बना दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, हरियाणा में नायब सैनी ने हाल ही में लाडवा से जीत दर्ज की है। दरअसल आज ही पंचकूला के भाजपा दफ्तर में भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। इसके बाद अब 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नायब सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। मीटिंग में भाजपा के पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी बैठक में माैजूद हैं।
Stubble Burning: प्रशासन बरतेगी किसानों पर सख्ती, पराली जलाने पर होगा जुर्माना के आलावा ऐसा एक्शन
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : आज माता कालका देवी की इस…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कालका…
राज्य चुनाव आयोग ने 5 नगर निगमों, 3 नगर परिषदों और 26 नगर समितियों में मतदाता सूचियों को अपडेट करने…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sapna Choudhary : हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने जबरदस्त…
जिस प्रकार मॉडल को कोई भी चीज पकड़ा दी जाती है उसी प्रकार प्रियंका गांधी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nuh Murder : प्रदेश में मर्डर के मामले थमते नजर…