प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Nayab Saini Mirjapur : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे नायब सैनी

  • माता कुलवंत कौर ने तिलक कर अपने बेटे सीएम नायब सैनी का किया स्वागत

India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini Mirjapur, चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा (अंबाला-नारायणगढ़) पहुंचे और नगर खेड़ा पर माथा टेका और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। गांव में पहुंचने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ से मुख्यमंत्री भी गद्गद हो गए और भाव-विभोर होते हुए कहा कि जिस भाईचारे, प्रेम और मनुहार से मुख्यमंत्री के रूप में ग्रामवासियों ने स्वागत किया है, उस स्नेहिल आशीर्वाद को जीवनभर याद रखूंगा। घर पहुंचने पर यहां उनकी माता कुलवंत कौर ने तिलक करके अपने बेटे मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वागत किया और अपना आशीर्वाद दिया।

गांव आकर सुकून और अपनी मिट्टी की खुशबू से सराबोर हूं : सीएम

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज मैं यहां अपने गांव आकर सुकून और अपनी मिट्टी की खुशबू से सराबोर हूं। उन्होंने कहा कि लस्सी और गुड़ के साथ बाजरे की रोटी का स्वाद और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद यहां खींच लाया है। यहां उन्होंने पूर्व सीएम मनोहर लाल के समाज के प्रति त्याग और सेवाभाव का जिक्र किया और कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने प्रदेश की सेवा करने में दिन-रात मेहनत की है।

स्व. रतनलाल कटारिया को भी किया याद

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला से सांसद रहे स्व. रतनलाल कटारिया को भी याद किया। उन्होंने कहा कटारिया का हमेशा मेरे उपर आशीर्वाद रहा है। स्व. कटारिया ने सदा सहयोग करते हुए आगे बढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने अंबाला लोकसभा से प्रत्याशी बंतो कटारिया को बड़े बहुमत से जीताकर संसद भेजने की अपील भी की।

नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश और प्रदेश में ऐतिहासिक काम किए हैं। इन 10 सालों में देश और प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है। गरीब कल्याण की नीतियों से गरीब परिवारों का जीवन स्तर बदला है। भाजपा सरकार में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए अनेकों योजनाएं बनी हैं जिनसे हर वर्ग को फायदा पहुंचा है। नायब सैनी ने कहा कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए 10 की 10 लोकसभा सीटें प्रचंड बहुमत से जिताना अब आप सभी लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब भी आप लोग मुझे याद करोगे मैं यहां उपस्थित रहूंगा। इस मौके पर राज्यमंत्री असीम गोयल, राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष मंदीप राणा व अंबाला लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के अलावा सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Opposition Attacks On Arvind Kejriwal Arrest : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्ष भड़का, सरकार पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Elections 2024 : नई कैबिनेट गठन के जरिए भाजपा की लोकसभा चुनाव से पहले संतुलन साधने की कोशिश

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ashok Tanwar: “कांग्रेस को बड़ी सफलता…” कांग्रेस नेता अशोक तंवर का बड़ा दावा

Ashok Tanwar: "कांग्रेस को बड़ी सफलता..." कांग्रेस नेता अशोक तंवर का बड़ा दावा Ashok Tanwar:…

53 mins ago

Clashes During Voting : प्रदेश के कई जिलों में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, कई जगह माहौल बना संवेदनशील

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Clashes During Voting : पूरे प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव…

56 mins ago

Manu Bhaker: वोटिंग के बीच मनु भाकर ने हरियाणा की जनता से की क्या अपील, यहां देखें

Manu Bhaker: वोटिंग के बीच मनु भाकर ने हरियाणा की जनता से की क्या अपील,…

1 hour ago

Wrestler Sangeeta Phogat : मुझे खुशी कि मैंने अपना वोट ….; ये बोलीं पहलवान संगीता फोगाट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Wrestler Sangeeta Phogat : पूरे प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव…

1 hour ago

Rao Inderjit Singh: आखिर किस समय बढ़ेगा मतदान प्रतिशत, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया खुलासा

Rao Inderjit Singh: आखिर किस समय बढ़ेगा मतदान प्रतिशत, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने…

2 hours ago

Ambala Election Voting : इन पोलिंग बूथों के निकट लगें टेंट हटवाए, जमकर हुआ विवाद

अंबाला में मतदान केंद्र के दौ सौ मीटर दायरे में लगे टेंट मजिस्ट्रेट ने हटाए…

2 hours ago