होम / Village Panjokhara Sahib : ऐतिहास‍िक गांव ‘पंजोखरा’ का नाम बदलकर अब पंजोखरा साहिब

Village Panjokhara Sahib : ऐतिहास‍िक गांव ‘पंजोखरा’ का नाम बदलकर अब पंजोखरा साहिब

• LAST UPDATED : December 6, 2023
  • हरियाणा सरकार ने बदला अंबाला के ऐतिहास‍िक गांव का नाम

India News (इंडिया न्यूज), Village Panjokhara Sahib, चंडीगढ़ : गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव पंजोखरा का नाम अब उसके धार्मिक महत्व के अनुरुप पंजोखरा साहिब कर दिया गया है। केंद्र द्वारा इस संबंधी गांव का नाम पंजोखरा साहिब करने पर अनुमति देने के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

मालूम रहे कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा पंजोखरा गांव के धार्मिक महत्व को देखते हुए पूर्व में गांव का नाम पंजोखरा साहिब करने को लेकर मनोहर सरकार के साथ बातचीत की गई थी। उन्हीं के प्रयासों से हरियाणा विधानसभा सत्र में पंजोखरा का नाम पंजोखरा साहिब करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार द्वारा भी कोई आपत्ति नहीं जताई गई जिसके बाद उपरांत हरियाणा सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब उक्त ऐतिहासिक पंजोखरा गांव को पंजोखरा साहिब के नाम से ही पुकारा जाएगा।

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav 2023 : कुरुक्षेत्र के लिए अंबाला रोडवेज चलाएगा विशेष बसें

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav 2023 : 7 से 24 दिसंबर तक होगा महोत्सव, हरियाणा पवेलियन, प्रदर्शनी और पुस्तक मेला रहेगा आकर्षण का केन्द्र

यह भी पढ़ें : Haj Pilgrimage 2024 : 20 दिसंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़ें : Shri Ram Ji Devotee Honor Ceremony Kurukshetra : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रीराम भक्तों को नशा मुक्त प्रहरी बनने का किया आह्वान

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox