होम / Nangal Choudhary Jawan Martyred : हरियाणा का जवान गुवाहाटी नक्सली हमले में शहीद

Nangal Choudhary Jawan Martyred : हरियाणा का जवान गुवाहाटी नक्सली हमले में शहीद

• LAST UPDATED : March 2, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Nangal Choudhary Jawan Martyred) : हरियाणा में महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी के ढाणी जाजमागांव निवासी आईटीबीपी में कार्यरत एक जवान नक्सली हमले में शहीद हो गया। जवान का पार्थिव शरीर विमान द्वारा दिल्ली में लाया जा रहा है। उसके बाद पार्थिव शरीर को गांव लाया जाएगा। वहीं जैसे ही परिवार व गांव वालों को जवान के शहीद होने का समाचार मिला तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें: G20 Meet 2023 Live Updates : मतभेदों को भुलाकर सभी देश आगे आएं : मोदी

आईटीबीपी में 33 बटालियन गुवाहाटी में तैनात था जवान

जानकारी के अनुसार ढाणी जाजमा निवासी अशोक कुमार (30) पुत्र हवा सिंह 2012 से आईटीबीपी में 33 बटालियन गुवाहाटी में तैनात था। गत रात्रि ड्यूटी के समय ही रात को नक्सलियों ने हमला बोल दिया जिसमें फायरिंग में गोली लगने से अशोक कुमार की मौत हो गई।

आज शाम तक पहुंचेगा शहीद का शव

जानकारी सामने आई है कि आज देर शाम तक अशोक कुमार के पार्थिव शरीर का गांव पहुंचगा जहां शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Tripura, Nagaland, Meghalaya Election Result Counting Live : आज घोषित होंगे तीनों राज्यों के रिजल्ट, गिनती जारी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox