Narayan Sai आज पानीपत कोर्ट में पेश, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

इंडिया न्यूज, Haryana News (Narayan Sai) : हमेशा सुर्खियों में रहे आसाराम के बेटे नारायण साई (Narayan Sai) की पानीपत कोर्ट (Panipat court) में आज सुबह 11 बजे पेशी हुई। बता दें कि मामला आसाराम और नारायण साई के खिलाफ गवाही देने वाले पानीपत के शख्स महेंद्र चावला (Mahendra Chawla) पर जानलेवा हमले का है। नारायण साई पर आरोप है कि उन्होंने उन पर जानलेवा हमला कराया था।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि 7 वर्ष के बाद दूसरी बार नारायण साई को सूरत की जेल से यहां पानीपत कोर्ट में लाया गया है। राजदार महेंद्र चावला का आरोप है कि 13 मई 2015 को उन पर जानलेवा हमला करवाया गया था। आसाराम के बेटे नारायण साई केस में मुख्य गवाह महेंद्र चावला को पानीपत में गोली मारी गई थी।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बिना तलाशी लिए किसी को भी कोर्ट में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। साथ ही सीसीटीवी पर से भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

महेंद्र चावल नारायण साई के थे पीए

आपको यह भी जानकारी दे दें कि पानीपत सनौली खुर्द गांव निवासी महेंद्र चावला कभी आसाराम के बेटे नारायण साई के पीए थे। महेंद्र की वजह से नारायण साई जेल में पहुंचा। उन्होंने आसाराम और उसके बेटे नारायण साई का 2015 में साथ छोड़ दिया था।

जानिए चावला इस केस में थे मुख्य गवाह

महेंद्र चावला पर उस समय हमला कराया गया जब वे घर पर थे। उन पर दो लोगों ने फायरिंग की थी जिसमें उन्होंने छत से कूदकर अपनी जान बचाई थी। मालूम हो कि महेंद्र चावला दुष्कर्म केस में मुख्य गवाह थे।

यह भी पढ़ें : PM Modi Uzbekistan Visit : उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से मिले भारत के प्रधानमंत्री

यह भी पढ़ें : India Coronavirus : कोरोना अभी थमा नहीं, आज भी 6298 केस

यह भी पढ़ें : Mishap in Lucknow : भारी बारिश में दीवार गिरने से इतने लोगों की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

18 mins ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

36 mins ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

1 hour ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

4 hours ago