होम / Narendra Modi Haryana Kurukshetra Rally Live Update : आज गीता की धरती पर आकर घणी खुशी हो रही : प्रधानमंत्री मोदी

Narendra Modi Haryana Kurukshetra Rally Live Update : आज गीता की धरती पर आकर घणी खुशी हो रही : प्रधानमंत्री मोदी

• LAST UPDATED : September 14, 2024
  • मंच पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत,  भारत माता के नारे लगे

  • बोले- हरियाणा में तीसरी बार खिलेगा कमल, बीजेपी जो कहती है वो करती है

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Narendra Modi Haryana Kurukshetra Rally Live Update : हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार जोर-शोर से शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में आज कुरुक्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं। मोदी की ये रैली थीम पार्क में रखी गई है। रैली को देखते हुए कुरुक्षेत्र में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। रैली में कार्यकारी सीएम नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अनिल विज, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और कंवरपाल गुर्जर भी मौजूद हैं।

Narendra Modi Haryana Kurukshetra Rally Live Update : कुरुक्षेत्र में गीता का ज्ञान, सरस्वती सभ्यता के निशान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में आना भारत की संस्कृति के दीप के दर्शन करना है। मन को भर देता है। यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान हैं। ये गुरु गोविंद सिंह की धरती है। यहां श्री गुरु गोविंद सिंह के चरण पड़े हैं। ऐसी पावन धरती से मैं आपसे फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आया हूं। आपने दिल्ली में लगातार तीसरी बार मुझे सेवा का अवसर दिया है। यहां जो उत्साह दिख रहा है, मेरा राजनीतिक अनुभव कहता है कि हरियाणा ने भाजपा की हैट्रिक लगाना तय कर लिया है।

कुरुक्षेत्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह 5वीं रैली

इस रैली के जरिये पीएम 23 विधानसभा सीटों को साधेंगे। आपको बता दें कि कुरुक्षेत्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह 5वीं रैली है। इससे पहले 2014 को लोकसभा चुनाव को लेकर थानेसर में रैली आयोजित की गई थी वहीं 2014 में थीम पार्क में रैली हुई थी। 2019 में भी फरवरी में मेला मैदान में रैली हुई और तदोपरांत 2019 में 8 मई को हुई रैली में पीएम मोदी ने संबोधित किया था।

भाजपा सरकार में पूरे हरियाणा में एक समान हुए विकास कार्य : कार्तिकेय शर्मा

पीएम नरेंद्र मोदी की कुरुक्षेत्र में चुनावी रैली में सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जनसमूह को संबोधित किया। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा की धरती पर पीएम मोदी जी पधारे हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। इस मौके पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जनसभा में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ख़ूबियों, विकास कार्यों एवं योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि विपक्ष के लोग झूठ का सहारा लेकर भ्रम फैला रहे हैं। हरियाणा की सरकार ने मेरिट के आधार पर, बिना खर्ची -पर्ची नौकरी देने का काम किया है। भाजपा सरकार में पूरे हरियाणा में एक समान काम हुआ है।

Narendra Modi Kurukshetra Rally : पीएम मोदी की कुरुक्षेत्र रैली, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के पुख्ता प्रबंध

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox