होम / National Science Day विज्ञान ने जीवन को सरल बनाया : मनोहर लाल

National Science Day विज्ञान ने जीवन को सरल बनाया : मनोहर लाल

BY: • LAST UPDATED : March 1, 2022

संबंधित खबरें

National Science Day

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
National Science Day हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का स्कूल स्तर पर तंत्र विकसित किए जाने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच अनुसार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में देश को विश्व स्तर पर नई पहचान मिलेगी। जिससे न्यू इंडिया मॉडर्न इंडिया का स्वरूप तैयार होगा। राज्यपाल यहां राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर राजभवन में साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित हरियाणा विज्ञान रत्न एवं हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार वितरण समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा गृह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल विज भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ने जीवन को सरल बनाने का काम किया है। वर्तमान अनुकूल नए अनुसंधानों की खोज में दूसरे ग्रहों तक पहुंच विज्ञान की प्रगति का द्योतक है। उन्होंने कहा कि समाज के विशेष वर्ग ने जीवन की दिशा बदलने का कार्य किया है। जीवन में छोटी-छोटी घटनाएं क्यों और कैसे होती है और इनके क्या परिणाम निकलेंगे यह वैज्ञानिकों में जिज्ञासा उत्पन्न करती है और वैज्ञानिक इसकी खोज की ओर अग्रसर होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान विश्व शान्ति की ओर ले जाने वाला है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर 11 वैज्ञानिक सम्मानित

राज्यपाल ने आज 11 वैज्ञानिकों को विज्ञान पुरस्कार दिया, जिनमें दो महिला वैज्ञानिकों को हरियाणा विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह हरियाणा के इतिहास में पहली बार हुआ है कि महिलाओं को इस पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में विज्ञान के क्षेत्र में चार महिलाओं को पुरस्कृत किया जाना अत्यंत ही गौरवान्वित है। महिलाओं को शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में सशक्त करने के लिए हरियाणा सरकार सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रही है और हरियाणा की महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति की और अग्रसर हैं। इसके अलावा कोरोना काल में भारत के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव की वैक्सीन तैयार करने का कार्य किया जो विश्व के 90 से अधिक देशों में भेजी गई है। यह भारत के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया अद्भुत और बेहतरीन कार्य है। विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए एनसीआर क्षेत्र में 191 करोड़ रुपए की लागत से साईंस सिटी तथा 85 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला में आर्यभट्ट विज्ञान केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। यह परियोजनाएं विद्यार्थियों को विज्ञान की और आकर्षित करने के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।

इनको मिला सम्मान

हरियाणा के उत्कृष्ट वैज्ञानिक प्रो. नीरज जैन तथा प्रो. मुकेश जैन को 2019 के लिए, प्रो. मोती लाल मदान व डॉ. सुशीला मान को वर्ष 2020 के लिए तथा डॉ. चेतन प्रकाश कौशिक व डॉ. इलोरा सेन को वर्ष 2021 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के रूप में 4 लाख रुपए की नगद राशि प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा डॉ. पूजा देवी व डॉ. राम जिवारी को वर्ष 2019 के लिए, डॉ. पवन कुमार व सतीश खुराना को वर्ष 2020 के लिए तथा डॉ. कल्पना नागपाल को वर्ष 2021 के लिए हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए की नगद राशि प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Also Read: Covid-19 Today Cases देश में 6,915 नए केस, 98.59 रिकवरी रेट

Also Read: Russia-Ukraine conflict continues रूस का बड़ा हमला, 70 यूक्रेनी सैनिकों की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT