Barat of Unemployed Youth : 14 जनवरी को बेरोजगार युवाओं को दुल्हा बनाकर निकालेंगे उनकी बारात- नवीन जयहिंद

इशिका ठाकुर, Haryana (Baraat of Unemployed Youth) : मकर सक्रांति के दिन नवीन जयहिंद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी रोहतक में एक अनोखे तरीके से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 14 जनवरी को बेरोजगार युवाओं को दुल्हा बनाकर उनकी बारात निकाली जाएगी और भाजपा के राज्य कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं की बारात का न्यौता देने के लिए गुरुवार को नवीन जयहिंद करनाल पहुंचे और सरकार पर जमकर निशाना साधा।

20 लाख युवा रोजगार के लिए खा रहे धक्के

करनाल के एक निजी पैलेस में प्रेसवार्ता के दौरान नवीन जयहिंद ने कहा कि आठ साल पहले भाजपा के नेता एवं प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा था कि भाजपा की सरकार बनने पर सभी के विवाह करवा देंगे और नौकरी भी लगवा देंगे, लेकिन 5 लाख नौकरी पद खाली पड़े हैं और 20 लाख युवा रोजगार के लिए धक्के खा रहे हैं।

नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रदेश में पढ़ा-लिखा बेरोजगार युवा सड़कों पर धक्के खा रहा है, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। 14 जनवरी को सरकार के खिलाफ बेरोजागर युवाओं की बारात निकालकर सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा। मक्कर सक्रांति के दिन सभी बेरोजागार युवा मान सरोवर पार्क में एकत्रित होंगे और भाजपा के राज्य कार्यालय के बाहर रोष जताया जाएगा।

भाजपा पर निशाना साधते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि खेल मंत्री पर लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है, लेकिन मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि आरोप लगाने से कोई दोषी नहीं होता। यदि यही आरोप किसी आम आदमी पर लगते तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती। इस मामले में हाईकोर्ट के जज से जांच करवाई जाए और खेल मंत्री व लड़की का नारको टेस्ट करवाया जाए।

परिवार पहचान पत्र लेकर धक्के खा रहे लोग

नवीन जयहिंद ने कहा कि गरीब लोगों के परिवार पहचान पत्रों में 6-6 लाख रुपए इन्कम दिखाकर उनके बीपीएल राशन कार्ड काटे जा रहे है। बच्चों की भी इन्कम दिखाई जा रही है। लोग परिवार पहचान पत्र लेकर धक्के खाने को मजबूर है। इस सरकार से किसान, मजदूर, दुकानदार, व्यापारी कर कोई तंग आ चुका है।

यह भी पढ़ें :  Emergency landing of Air India flight : एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, इमरजैंसी लैंडिंग

 

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी

Haryana Election 2024: 'आपने ऐसा नहीं किया तो'..., BJP के बागियों को पीयूष गोयल की…

11 mins ago

Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट

बोले- भाजपा संकल्प पत्र हर हरियाणवी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला India News Haryana…

15 mins ago

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा,…

34 mins ago

Innocent Child Rape and Murder : पड़ोसी बच्ची को चीज दिलाने के बहाने ले गया जंगल, पहले किया रेप फिर कर डाली हत्या

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार India News Haryana (इंडिया न्यूज), Innocent…

46 mins ago

Haryana Assembly Elections: “हरियाणा सरकार सो रही है”: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किस पर किया कटाक्ष

Haryana Assembly Elections: "हरियाणा सरकार सो रही है": कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किस पर…

47 mins ago

Shakti Rani Sharma: ‘कालका के मतदाता कांग्रेस विधायक से नाराज’, आखिर ऐसा क्यों बोलीं शक्ति रानी शर्मा?

Shakti Rani Sharma: 'कालका के मतदाता कांग्रेस विधायक से नाराज', आखिर ऐसा क्यों बोलीं शक्ति…

52 mins ago