प्रदेश की बड़ी खबरें

Nayab Saini: ‘पहले झूठ की स्क्रिप्ट लिखते हैं फिर..’, सीएम नायब सैनी का कांग्रेस पर जुबानी हमला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सैनी ने कांग्रेस की पिछले 10 वर्षों की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने विकास की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने 51 दिनों में 126 फैसले लेकर तेजी से विकास कार्य किए, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में सिर्फ 80 हजार नौकरियां बंटीं, जबकि उनकी सरकार ने 1 लाख 45 हजार नौकरियां दीं।

कामकाज की तुलना

सैनी ने कांग्रेस के कामकाज की तुलना में अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के समय किसानों को एमएसपी पर केवल 2 फसलों की खरीद होती थी, जबकि उनकी सरकार ने 100% फसलों की एमएसपी पर खरीद शुरू की। इसके अलावा, किसानों की फसलों का भुगतान अब 72 घंटों के अंदर किया जाता है, जबकि कांग्रेस के समय यह प्रक्रिया बहुत धीमी थी।

कश्मीर में कुछ ही घंटो में हो गया था उम्मीदवारों का ऐलान, हरियाणा में क्यों नही ले पा रही बीजेपी फैसला ?

कांग्रेस सरकार पर लगाया आरोप

सैनी ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बिजली, सड़कों और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में भी अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाया नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दावा 24 घंटे बिजली देने का असफल रहा, जबकि उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित किया। उन्होंने हिसार में एयरपोर्ट और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के विकास कार्यों पर प्रश्न उठाए।

सीएम सैनी ने कांग्रेस को झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया, जैसे कि कर्नाटक और हिमाचल में दिए गए संकल्प।

Aaj Ka Rashifal 1 September 2024: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है, पढ़ें आज का राशिफल

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

CM Nayab Saini ने कालका वासियों को दी सौगात, लगभग 25 करोड़ रुपये लागत की 3 परियोजनाओं का किया उद्घाटन

कालका में आयोजित धन्यवाद रैली में कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने खोला घोषणाओं…

3 hours ago

CM Flying ने बिना लाइसेंस के चल रहे एक क्लीनिक पर मारा छापा, आपत्तिजनक दस्तावेज और मेडिकल उपकरण जब्त 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Flying : यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की…

3 hours ago

New Electricity Rates को लेकर जनसुनवाई 15 को, अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा की अध्यक्षता में होगी यह पब्लिक हियरिंग

सदस्य मुकेश गर्ग भी सुनेंगे दलीलें India News Haryana (इंडिया न्यूज), New Electricity Rates : हरियाणा…

3 hours ago