प्रदेश की बड़ी खबरें

Nayab Saini on Election : राष्ट्र हित के लिए मतदान किया : नायब सैनी 

  • बोले- पिछले 10 वर्षों में भारत राष्ट्र मजबूत बना, आतंकवाद खत्म हुआ

इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Nayab Saini on Election : मुख्यमंत्री नायब सैनी नारायणगढ़ में अपना मतदान करने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र करनाल में पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज देश के लिए बहुत बड़ा दिन है। मेरा परम सौभाग्य है कि मैंने सुबह वोट डालने से पहले गांव में महादेव व अन्य गुरुओं के चरणों में नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद लिया और फिर राष्ट्र की मजबूती के लिए मतदान किया। राष्ट्र मजबूत हो, देश मजबूत हो और लोकतंत्र मजबूत हो इसके लिए मतदान किया।

तदोपरांत करनाल में शिव मंदिर और गुरुद्वारे में शीश नवाने के लिए गए। उन्होंने कहा कि मैंने यहां भी गुरुओं का आशीर्वाद लिया है। मैं सभी देशवासियों से अपील करना चाहता हूं कि इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मतदान करें। लोकतंत्र की मजबूती ही राष्ट्र की मजबूती है। जितना ज्यादा मतदान होगा, उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। पिछले 10 साल में नरेंद्र मोदी ने देश में गरीबों के प्रति मजबूत लड़ाई लड़ी है। पिछले 10 वर्षों में भारत मजबूत भारत बना है। आतंकवाद फ्री भारत बना है।

मोदी जी ने देश के विकास की हमेशा प्राथमिकता रखी

नरेंद्र मोदी ने मजबूती के साथ आतंकवाद के प्रति स्टैंड लेकर उसको कुचलने का काम किया। नरेंद्र मोदी ने देश में बहुत से विकास कार्य किए हैं, बहुत सी योजनाओं को लागू किया है चाहे वह बहनों को रसोई में सिलेंडर पहुंचाना हो। भारत को आंतरिक और बाहरी दोनों प्रकार से नरेंद्र मोदी द्वारा मजबूत किया गया है। 2014 से पहले हमारे देश की सीमाएं कमजोर थीं, उनको मजबूत करने का काम किया है।

जब उनसे सवाल किया गया कि आप मुकाबला किसे मान रहे हैं तो उन्होंने कहा कि किसी से मुकाबला नहीं है जो कांग्रेस का ढांचा है वह भी खत्म हो चुका है। कांग्रेस के अंदर भ्रष्टाचारी लोग उस ढांचे को लेकर खड़े हुए हैं। वह खाली है क्योंकि उसके नीचे कुछ नहीं रहा। उसकी दुकान खाली हो चुकी है। कांग्रेस को देश प्रशासन करने के लिए लंबा समय मिला है। अगर कोई पार्टी किसी देश में 60 वर्ष तक राज करें और उसके बाद भी उनके नेता बोले कि यहां पर यह कमी है वह कमी है। इसका जिम्मेवार वही दल है। अब वह घमंडिया गठबंधन बनाया हुआ है जिसमें कुछ लोग हैं, बाकी जमीन खिसक चुकी है उसमें कुछ नहीं है। उस ढांचे के अंदर जो लोग हैं वह देश को बदनाम करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे।

नरेंद्र मोदी ही पूरे विश्व में भारत का रुतबा बढ़ाने का काम कर रहे

कांग्रेस पार्टी में जो राष्ट्रवादी लोग थे वह धीरे-धीरे करके पार्टी से बाहर निकल रहे हैं, क्योंकि उनका नेता राहुल गांधी विदेश की संसद में जाकर वहां के सांसदों के बीच में देश को बदनाम करने का काम करता है। वहीं नरेंद्र मोदी पूरे विश्व में भारत का रुतबा बढ़ाने का काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने देश में जो काम किया है उनके ऊपर देश के लोग बोल रहे हैं और एक बार फिर से भारत में भाजपा सरकार बनने जा रही है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मोदी ने ईमानदारी से गरीब की मदद करने का काम किया है। किसानों को मजबूत करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें : Karnal Lok Sabha Election : सबसे पहले मतदान करने पहुंचे लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Elections 2024 Live Updates : प्रदेश की सभी 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

37 mins ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

1 hour ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

1 hour ago