होम / Nayab Saini Election Campaign : नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र ज्योतिसर तीर्थ पर नमन कर किया चुनाव प्रचार अभियान का किया श्रीगणेश

Nayab Saini Election Campaign : नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र ज्योतिसर तीर्थ पर नमन कर किया चुनाव प्रचार अभियान का किया श्रीगणेश

BY: • LAST UPDATED : September 5, 2024

संबंधित खबरें

  • भाजपा में बगावत के मुद्दे पर बोले नायब सैनी- कोई पार्टी नहीं छोड़ रहा, सभी हमारे वरिष्ठ नेता, सबको मनाया जाएगा

  • मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर बोले-दो भ्रष्ट दलों ने किया समझौता

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nayab Saini Election Campaign : हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं लाडवा से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत इस बार भी गीता की स्थली ज्योतिसर से करने के लिए पहुंचे। उन्होंने ज्योतिसर तीर्थ पर मन्नत का धागा बांधा और तीर्थ की परिक्रमा करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत भी की।

Nayab Saini Election Campaign : तीसरी बार भी बनाएंगे सरकार

पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा सोच समझकर पहली लिस्ट जारी की गई है। उन्होंने भाजपा द्वारा कई नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि कोई भी नेता पार्टी नहीं छोड़ रहा, जिस नेता की जो भी नाराजगी है, उसे मिलकर दूर किया जाएगा।

Kanwar Pal Gujjar Taunts Congress : कांग्रेस की भर्तियों में हुआ था गड़बड़ घोटाला इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने की भर्ती रद्द : कंवरपाल

उन्होंने कहा कि हर सीट पर कमल का चुनाव निशान किसी एक को मिलना है,  लेकिन लेने वाले कई हैं। ऐसे में जो नाराज होंगे उन्हें मना लिया जाएगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस हर वर्ग का शोषण करने वाली पार्टी है। क्या पता कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कांग्रेस के नेताओं का भी शोषण करते हों। उन्होंने कांग्रेस के डीएनए को लेकर भी कटाक्ष किया।

कांग्रेस और आप दोनों भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे

उन्होंने कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि दोनों ही दल भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। ऐसे में आप खुद सोच सकते हैं कि जब दो भ्रष्टाचारी मिलकर गठबंधन करेंगे तो वह भला प्रदेश का भला कैसे कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी भाजपा उम्मीदवार भारी मतों से जीत कर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएंगे।

BJP Candidates1st list….अब इंतजार हुआ ख़त्म, भाजपा ने जारी की 67 प्रत्याशियों की पहली सूची

Haryana Election 2024: पहली लिस्ट जारी होते ही BJP में खटपट, 26 पदाधिकारी उतरे बगावत पर, आज होगा भारी विरोध प्रदर्शन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
Krishna Lal Panwar ने मस्जिद के वार्षिक समारोह में की शिरकत, कहा -भाजपा सरकार हर बिरादरी व धर्म का समान भावना से कर रही विकास
Biplab Kumar Deb ने की केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा, विपक्ष पर कसा तंज, बोले- विपक्ष के अधिकांश लीडर बिना पढ़े देते हैं बजट पर प्रतिक्रिया
12 Jyotirlinga Spiritual Fair में ‘खुशियों का महाकुंभ’ कार्यक्रम हुआ आयोजित, प्रसिद्ध संत-महात्माओं ने की शिकरत, दिया आध्यात्मिक संदेश
Panipat Crime : बाइक चलाने का शौक पूरा करने के जुनून ने दो नाबालिगों को पहुंचाया जेल, जुवेनाइल कोर्ट में किया पेश 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT