होम / Nayab Singh Saini Oath Ceremony : नायब सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, ये तस्वीर आई सामने

Nayab Singh Saini Oath Ceremony : नायब सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, ये तस्वीर आई सामने

• LAST UPDATED : October 17, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nayab Singh Saini Oath Ceremony:  हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। चुनाव से कुछ समय पहले अल्पकाल के लिए सीएम पद संभालने वाले नायब सैनी ने आज फिर दोबारा 25वें सीएम पद की शपथ ली। सैनी लाडवा से विधायक हैं। बता दें कि यह आयोजन पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में किया जा रहा है। इस दौरान देश के पीएम मोदी भी माैजूद हैं।

Nayab Singh Saini Oath Ceremony : पहले ही घोषणा कर चुके थे अमित शाह

मालूम रहे कि 16 अक्टूबर को अमित शाह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि एक बार फिर से हरियाणा का CM नायब सिंह सैनी को बनाया जा रहा है। हरियाणा में नायब सैनी का दोबारा से मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश ही नहीं केंद्र में भी काफी उत्साह है। नायब सैनी ने पूरी लगन और वफादारी से पिछली बार भी इस पद को पूर्ण निष्ठा से निभाया है। नायब सिंह सैनी का ओबीसी और अन्य पिछड़ा वर्ग में काफी प्रभाव है। इसी दौरान आइए जानते हैं कि कैसा रहा उनका राजनीतिक करियर।

अम्बाला के एक गांव में हुआ था नायब सैनी का जन्म

जानकारी के लिए बता दें, नायब सिंह सैनी का जन्म अम्बाला के गांव मीज़ापुर माजरा में 25 जनवरी, 1970 को हुआ था। वो अंबाला जिले के नारायणगढ़ विधानसभा के गांव मिर्जापुर के रहने वाले हैं। नायब सिंह सैनी की उम्र 55 वर्ष है। वहीं CM सैनी ने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। CM सैनी एक किसान परिवार के रहने वाले हैं उनके कामों और उनके भाव से ही उनकी परवरिश झलकती है। उन्होंने मुज़फ़्फ़रपुर (बिहार) के बी.आर. अम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा हासिल की।

राजनीतिक करियर

नायब सिंह सैनी के राजनीतिक करियर में तब और चार चाँद लग गए जब वो साल 2014 में पहली बार जिला अंबाला की नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक बने। बीजेपी ने उनको टिकट दिया और वो पार्टी के विश्वास पर खरे भी उतरे। वही ठीक दो साल बाद यानी साल 2016 में उन्हें हरियाणा सरकार में श्रम-रोजगार मंत्री बनाया गया। वो खान और भू-विज्ञान मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री भी रहे। वहीं 2019 लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह को 3 लाख 84 हजार 591 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। इस चुनाव में नायब सैनी को 6 लाख 88 हजार 629 वोट मिले थे।

Nayab Singh Saini Swearing-in Ceremony Live: CM नायब सिंह सैनी ने ली शपथ, पीएम मोदी, जेपी नड्डा संग कई अन्य नेता मौजूद