प्रदेश की बड़ी खबरें

Nayab Singh Saini : नॉन स्टॉप हरियाणा के लिए तीन गुणा रफ्तार से करेंगे काम : मुख्यमंत्री

  • विपक्ष से जनहित में जो भी सुझाव मिलेंगेउनका पूरा सम्मान करेंगे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nayab Singh Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम नॉन स्टॉप हरियाणा के लिए तीन गुणा रफ्तार से काम करेंगे। इस काम में विपक्ष का भी अहम योगदान रहेगा। विपक्ष से जनहित में जो भी सुझाव हमें मिलेंगे, हम उनका पूरा मान-सम्मान करते हुए जनता की अपेक्षाएं, आशाएं व आकांक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री, जो सदन के नेता भी हैं, ने 15वीं हरियाणा विधानसभा सत्र में सर्वसम्मति से विधायक हरविंदर कल्याण को हरियाणा विधानसभा का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद सदन को कर उन्हें बधाई दी।

Nayab Singh Saini : हरविंदर कल्याण अध्यक्ष पद की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

मुख्यमंत्री ने हरविंदर कल्याण को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि अपने विस्तृत अनुभव, अनूठी कार्यशैली और विनम्रता तथा विवेक जैसे अद्भुत व्यक्तित्व के अनेक गुणों से हरविंदर कल्याण अध्यक्ष पद की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री हरविंदर कल्याण इस महान सदन में लगातार तीसरी बार चुनकर आए हैं।

उनके पास राजनीतिक और सामाजिक जीवन का लंबा अनुभव है। गत 10 वर्षों में अनेक संसदीय समितियों में उन्होंने विधायी कामकाज को पूरी निष्ठा से किया है। गर्व की बात है कि वर्ष 2019 से 2023 की अवधि में वे लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने अनुमान समिति और सार्वजनिक उपक्रम समिति के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी कार्यकुशलता और निष्पक्ष प्रवृत्ति से नव निर्वाचित अध्यक्ष इस सदन की कार्यवाही का संचालन प्रभावी रूप से करेंगे। इससे लोकतंत्र परम्पराएं और सुदृढ़ होंगी। सदन के अध्यक्ष के रूप में हर कदम पर नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने सदस्यों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे सभी सामूहिक रूप से मनसा वाचा-कर्मणा जनहित व प्रदेश हित को सर्वोपरि रखें।

हम सबको विश्वास में लेकर चलना चाहते हैं

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17वीं लोकसभा के आरंभिक सत्र में कहा था कि हम संख्या के बल के आधार पर नहीं, हम सबको विश्वास में लेकर चलना चाहते हैं। प्रधानमंत्री का यह वाक्य हमारे लिए आदर्श रहेगा और इस सदन की हर बैठक में यह हमारा भी मूल मंत्र रहेगा।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लगातार तीसरी बार बहुमत प्राप्त कर जनसेवा का दायित्व संभाला है। लेकिन यह भी सत्य है कि इस सदन का प्रत्येक सदस्य जनसेवा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया।

40 सदस्य पहली बार बने विधायक, 13 महिला विधायक भी चुनकर आई

नायब सिंह सैनी ने कहा कि 15वीं विधानसभा के 90 सदस्यों में से 40 सदस्य ऐसे हैं जो पहली बार चुनकर आए हैं। जहां एक और नये सदस्यों को पुराने सदस्यों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। वहीं नये सदस्यों की ऊर्जा व उत्साह से पुराने सदस्यों को भी प्रेरणा लेने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार चुनकर आए विधायकों को बोलने का पर्याप्त अवसर अवश्य दिया जाए। उन्होंने कहा कि 14वीं विधानसभा में नवरत्न रूपी 9 महिलाएं सदस्य चुनकर आई थीं। यह हर्ष की बात है कि इस बार यह संख्या डेढ गुणा बढ़कर 13 हो गई है।

कृष्ण लाल मिड्ढा को भी दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कृष्ण लाल मिड्ढा को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार विधानसभा के अध्यक्ष एक इंजीनियर और उपाध्यक्ष एक डॉक्टर चुने गये हैं। इस सुखद संयोग से प्रदेश के विकास को चार चांद लगेंगे। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष सबको साथ लेकर चलेंगे, सबको अपनी बात रखने का पूरा अवसर देंगे और सदन की मर्यादा को पूरी तरह से कायम रखेंगे। मुख्यमंत्री ने समूचे सदन की तरफ से व मंत्रिमंडल की तरफ से विश्वास दिलाते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन में  लोकतांत्रिक मूल्यों का पूरी निष्ठा से पालन किया जायगा।

Bhupinder Hooda: ‘आप कहें तो मैं अपने विधायकों को बाहर ले जाऊं’, सदन में अनिल विज पर क्यों भड़के हुड्डा?

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Faridabad News: फरीदाबाद में बड़ा हादसा, कंपनी की बस में लगी भीषण आग, इस तरह बचाई जान

हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल,…

2 mins ago

Yamuna Nagar Fir Accident : नहीं थम रहे आगजनी के हादसे, यमुनानगर में शिक्षिका जिंदा जली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Yamuna Nagar Fir Accident : एक तरफ तो त्योहारी सीजन…

11 mins ago

Haryana Weather Update: अब छूटेगी आपकी कंपकंपी, हरियाणा में ठंड की हुई एंट्री, IMD ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। अब जरूरत है तो केवल कम्बल और…

29 mins ago

NewBorn Death: इंसानियत शर्मसार! नहर में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस की जांच शुरू

India News Haryana (इंडिया न्यूज), NewBorn Death: करनाल के क्षेत्र में हैरान कर देने वाला…

43 mins ago

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बना अपनी गैंग का गुरूजी, इनके शार्प शूटर्स करते हैं इन नियमों का पालन

इस समय बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से लॉरेंस बिश्नोई चर्चाओं में है। लॉरेंस…

54 mins ago