इंडिया न्यूज, Yamunanagar: हरियाणा के यमुनानगर में बूडिया थाने के पास गैंगवार के चलते पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाने वाले 5 युवकों अलाउद्दीन, सुलेमान, निखिल, सनी और साहिल का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा। देर रात तक गोताखोर और पुलिस नहर में तलाश करती रही मगर पांचों का कुछ पता नहीं चला, वहीं सोमवार सुबह एनडीआरफ की टीम ने यहां मोर्चा संभाला। फिलहाल पुलिस ने वारदात को लेकर लुका गैंग के 11 बदमाशों समेत 20 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि 5 डूबे लड़कों मे से निखिल व अन्य की डेडबॉडी मिल गई है।
यमुनानगर में रविवार को शांति कॉलोनी निवासी सुलेमान, साहिल, निखिल, अलाउदीन और सन्नी अमन कुमार, साहिल उर्फ डेढ़ा, ईशु, दीपक व शौकीन पश्चिमी यमुना नहर के बूडिया घाट पर नहाने लिए गए थे कि इसी बीच कई युवा मोटरसाइकिल पर सवार होकर नदि के पास पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने मारपीट और हंगामा कर दिया। वहीं हमले को देख सुलेमान, अलाउदीन, साहिल, गंगानगर कॉलोनी निवासी सन्नी व निखिल उर्फ निक्की, साहिल, रवि, इशु, सनी, शौकीन यमुना में कूद गए। इस दौरान इशु, साहिल, रवि, सनी और शौकीन तो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन 5 युवक हमलावरों से बचाव करते हुए तेज बहाव में बह गए। हमलावरों ने यमुना में कूदे युवकों पर पत्थर भी बरसाए और गोली मारने की धमकी दी।
नहर में डूबे अलाउदीन के पिता इम्तियाज का 2020 में मर्डर कर दिया गया था। इसी कारण पुलिस ने लुका को भी काबू किया था। लुका व कई अन्य 15 फरवरी को जमानत पर आए थे। लुका अब इम्तियाज के बच्चों की भी हत्या करना चाहता था। लुक्का कई बार उनके बच्चों पर हमला कर चुका था।
हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में इस समय चुनाव माहौल…
व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का…
Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…