होम / Haryana Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा में सायं 8 बजे तक रिकॉर्ड हुआ लगभग 65 प्रतिशत मतदान, करनाल विधानसभा उपचुनाव सीट पर हुआ 57.8 प्रतिशत मतदान

Haryana Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा में सायं 8 बजे तक रिकॉर्ड हुआ लगभग 65 प्रतिशत मतदान, करनाल विधानसभा उपचुनाव सीट पर हुआ 57.8 प्रतिशत मतदान

• LAST UPDATED : May 25, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने शनिवार चंडीगढ़ में बताया कि प्रदेश में 10 लोकसभा तथा करनाल विधानसभा सीट के लिए चुनाव शांतिपूर्ण रहा और हरियाणा में लोकसभा आम चुनाव, 2024 में लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा, करनाल विधानसभा सीट पर 57.8 प्रतिशत मतदान हुआ। खबर लिखे जाने तक मतदान डाटा अपडेट करने का कार्य जारी है, जिससे मतदान प्रतिशतता बढ़ने की संभावना है।

Haryana Lok Sabha Election 2024 : सिरसा संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 69 प्रतिशत मतदान हुआ

उन्होंने बताया कि सायं 8 बजे तक सिरसा संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 69 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद अंबाला लोकसभा क्षेत्र में 66.9 प्रतिशत तथा कुरुक्षेत्र में 66.2 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार, फरीदाबाद में 59.7 प्रतिशत, हिसार में 64.6  प्रतिशत, सोनीपत में 62.2 प्रतिशत, रोहतक में 64.5  प्रतिशत, भिवानी-महेन्द्रगढ़ में 65.2 प्रतिशत, करनाल में 63.2 प्रतिशत तथा गुड़गांव में 60.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

99 मतदान केंद्र महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए गए

उन्होंने बताया कि सायं 6 बजे तक मतदान का समय था और जो मतदाता सायं 6:00 बजे तक लाइन में लग गया, उसका वोट डलवाया गया। प्रदेश में बनाये गए थे 20,031 मतदान केंद्र, 96 हजार से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों ने दी पोलिंग डयूटी। अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में कुल 20,031 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 19,812 स्थाई तथा 219 अस्थाई मतदान केंद्र शामिल हैं। शहरी क्षेत्रों में 5,470 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 14,342 मतदान केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि 176 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। 99 मतदान केंद्र महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए गए।

राज्य में मतदान शांतिपूर्ण रहा

इसके अलावा, 96 मतदान केंद्र पर यूथ कर्मचारी तथा 71 मतदान केंद्र पर दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी पर रहे। सभी मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं सहित हीट वेव के मद्देनजर अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए थे, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि रिटर्निंग अधिकारियों के अलावा लगभग 96 हजार से अधिक अधिकारी व कर्मचारी (सुरक्षा बलों को छोड़कर) मतदान केंद्रों में ड्यूटी पर रहे। इसके अलावा उड़न दस्ते, ऑब्जर्वर के साथ माईक्रो ऑब्जर्वर अलग-अलग मतदान केन्द्रों पर मौजूद रहे। अग्रवाल ने बताया कि मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की गई, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि न कर सके। परिणामस्वरूप राज्य में मतदान शांतिपूर्ण रहा।

 

यह भी पढ़ें : Argument Between BJP And Congress Supporters : अंबाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर को नाली में फेंकने पर हो गया बवाल

यह भी पढ़ें : Kumari Selja Thanked The Voters : सभी मतदाताओं और देवतुल्य जनता का मतदान के लिए दिल से धन्यवाद : कुमारी सैलजा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत
Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल
Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 
Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे
Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण
Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Vij Said On Congress’ Manifesto : कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले विज “यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox